आगरा में कोरोना का आंकड़ा 945 पार, 48 मरीजों की हुई मौत

आगरा में कोरोना का प्रकोप थम नहीं रहा। यहां संक्रमितों की संख्या फिर तेजी से बढ़ने लगी है। मृतक संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को सुल्तानगंज की पुलिया निवासी 67 वर्षीय संक्रमित वृद्ध की मौत होने से मृतक संख्या 48 हो गई।जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 15 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इससे संक्रमितों का आंकड़ा 945 पर पहुंच गया है। इनमें अब तक 811 मरीज डिस्चार्च होकर घर जा चुके हैं। 86 मरीजों का उपचार चल रहा है। 
एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दैरान दम तोड़ने वाले 67 वर्षीय कोरोना मरीज के फेफड़ों में संक्रमण था। सांस लेने की तकलीफ पर उन्हें भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। वेंटिलेटर पर रखा गया, इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था, यह पॉजिटिव आया। उनकी शुक्रवार को हुई मौत के बाद परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी के सैंपल लिए जाएंगे। 
शहर में कोरोना संक्रमण फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। जगदीशपुरा में 52 वर्षीय, बल्केश्वर में 68 वर्षीय, ट्रांस यमुना में 27 साल का युवक ओल्ड विजय नगर में 66 का बुजुर्ग संक्रमित मिले हैं। नामनेर में 82 साल की महिला में संक्रमण पाया गया है। शहर में कंटेनमेंट जोन बढ़ाए जा सकते हैं।

कंटेनमेंट जोन का दायरा अब सिर्फ 250 मीटर का कर दिया गया है। पहले दायरा बढ़ा था। मरीज उनसे ही निकल रहे थे। अब आसपास से आ रहे हैं तो नए कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं।स्वदेशी बीमा नगर, न्यू इंद्रापुरी, न्यू आगरा, मुकुंज विहार नई आबादी, बल्केश्वर के लोहिया नगर, दयालबाग की नगला हवेली, सिकंदरा के बाई का बाजार में संक्रमित मिले हैं। बल्केश्वर में लगातार दूसरे दिन संक्रमित मिला है।
 
आगरा के सात लोग बाहर से संक्रमित
ताजनगरी के सात लोग नोएडा और अन्य जिलों में संक्रमित हुए हैं। इन लोगों ने आधार कार्ड आगरा के पते का ही लगाया। इस कारण इनकी गिनती आगरा में हो गई। इन्हें जोड़कर कुल मरीज 952 हो रहे थे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ये सात बाहर के हैं। आगरा में कुल मरीज 945 हैं।

Related Posts

कोविड वैक्सीन से मौतों का कोई सीधा संबंध नहीं — ICMR और AIIMS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

क्या कोविड वैक्सीन से हो रही हैं अचानक मौतें? ICMR और AIIMS की रिपोर्ट में सच्चाई सामने आई कोविड-19 वैक्सीन और अचानक होने वाली मौतों के बीच कोई सीधा संबंध…

आज एसएन मेडिकल कॉलेज से भागा कोरोना पेशेंट

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज अपने दोस्त की ससुराल पहुंच गया,जल्द ही ससुराल वालों के भी सैंपल लिए जाएंगे।आगरा के राजपुर चुंगी के रहने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 7 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 1 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में