धर्मस्थलों के खुलने में अभी असमंजस, रविवार को होगा फैसला

ताजनगरी में धर्मस्थल खोले जाएंगे या नहीं… इसका फैसला रविवार को होगा। प्रशासन इस पर विचार कर रहा है। केंद्र सरकार की इस संबंध में जारी गाइडलाइन का भी अध्ययन किया जा रहा है। सात ही जिले में कंटेनमेंट और उनके साथ बफर जोन बढ़ते जाने की स्थिति भी देखी जा रही है।

जिलाधिकारी (डीएम) प्रभु एन सिंह ने बताया कि धर्मस्थलों और सामूहिक आयोजनों के बारे में फिलहाल वही स्थिति है जो पहले से चली आ रही है। इसमें परिवर्तन किया जाएगा या नहीं, इस पर निर्णय सात जून को लिया जाएगा। केन्द्र व राज्य सरकार से आठ जून के बाद शर्तों के साथ मंदिर व मॉल खोलने की इजाजत दी है।
इस पर डीएम का कहना है कि सामूहिक रूप से धार्मिक गतिविधियों में सामाजिक दूरी का उल्लंघन होने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में इस पर अभी कोई फैसला नहीं किया है। स्थानीय परिस्थतियों को भांप कर इस संबंध में धर्म गुरुओं के साथ चर्चा की जाएगी। इसके बाद ही कोई निर्णय होगा।
नए सिरे बनेंगे बफर जोन
डीएम ने कहा नगर निगम क्षेत्र में बाजार खोलने की अनुमति लोगों की सुविधा के लिए दी गई है। धार्मिक स्थलों के संबंध में पहले एक बार नए सिरे से  बफर जोन का निर्धारण होगा। इसके बाद ही धार्मिक गतिविधियों पर फैसला होगा।

धर्मगुरुओं का कहना है कि धर्मस्थलों को भी एहतियात के साथ खोला जाना चाहिए। लंबे अरसे से धर्मस्थल बंद हैं। ऐसे में श्रद्धालु भी अपने आराध्य के दर्शन करने को लालायित हैं। मस्जिदों में नमाज हो या गुरुद्वारों में शबद कीर्तन। सीमित संख्या में धर्मस्थलों में आवाजाही की अनुमति मिलनी चाहिए|आगरा महाधर्मप्रांत के आध्यात्मिक निर्देशक फादर मून लाजरस ने कहा कि गिरजाघरों में सिर्फ रविवार को सामूहिक प्रार्थना सभा होती है। सप्ताह के अन्य दिनों में कम ही लोग गिरजाघरों में पहुंचते हैं। रविवार को भी दो या तीन शिफ्टों में प्रार्थना सभाएं हो सकती हैं। यही नियम सभी धर्मस्थलों पर लागू हो सकता है। धर्मस्थलों में सैनिटाइजेशन भी निरंतर होना चाहिए। 
 धर्मस्थल खुलें, गाइड लाइन का पालन हो-
नायब काजी मौलाना मोहम्मद उजैर आलम ने कहा कि प्रशासनिक मशीनरी से दरख्वास्त है कि धर्मस्थलों को खोला जाए, लेकिन इस बात के लिए लोगों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। कोरोना वायरस से संबंधित गाइड लाइन का पालन करते हुए सभी तरह की जाबतों से पाशदारी करते हुए धर्मस्थलों में इजाजत मिले।कैलाश मंदिर व सिद्धी विनायक मंदिर के मंहत ज्ञानेश शास्त्री ने कहा कि प्रशासन द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए केवल दर्शन के लिए मंदिरों को खोला जाए। इस दौरान मंदिरों में किसी तरह की भीड़ इकट्ठी नहीं होनी चाहिए। समय के साथ लोग इसे आदत में डाल लेंगे। 

Related Posts

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल; बरौली अहीर में आधी रात को बड़ा हादसा AgraLiveNews  आगरा के बरौली अहीर क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12:30…

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर; पहाड़ों पर बारिश जारी, फिर बढ़ सकता है खतरा AgraLiveNews  आगरा में बीते कुछ दिनों से उफान पर रही यमुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 7 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 1 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में