आगरा: निजी स्कूलों में प्रवेश ले सकेंगे 1648 गरीब परिवारों के बच्चे, निशुल्क मिलेगी शिक्षा

आगरा में शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए गरीब परिवारों के बच्चों की ओर से किए गए आवेदन की पहली लॉटरी खुल गई है। इसमें 1648 बच्चों का चयन किया गया है। स्कूल खुलने पर यह कक्षा एक और इससे पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश ले सकेंगे। इनको नि:शुल्क शिक्षा दी जानी है। 

चालू शैक्षणिक सत्र में योजना के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को कुल 4351 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनका विभाग की ओर से सत्यापन कराया गया। इसमें 3964 आवेदक पात्र पाए गए। वहीं, 387 आवेदनों को निरस्त किया गया। 
मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर आठ जून को उपायुक्त स्वत: रोजगार की अध्यक्षता में बनी कमेटी के सामने लॉटरी निकाली गई। आवेदकों में से 41.57 फीसदी का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया है। चयनित बच्चों की सूची बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चस्पा करा दी गई है।
स्कूल खुलने पर मिलेगा प्रवेश
बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव का कहना है कि चयनित विद्यार्थी स्कूल खुलने पर प्रवेश ले सकेंगे। संबंधित स्कूलों को चयनित विद्यार्थियों के नाम उपलब्ध करा दिए जाएंगे। विभाग की वेबसाइट पर भी चयनित बच्चों व उनकी ओर से चुने गए स्कूलों का नाम डाल दिया गया है। स्कूलों को प्रवेश के संबंध में आदेश जारी कर दिया जाएगा। जिससे बच्चों के प्रवेश के लिए पहुंचने पर कोई परेशानी न हो। 

अभी भी आवेदन का मौका 

जो पात्र अभिभावक अभी तक आरटीई के तहत बच्चों का दाखिला निजी स्कूलों में कराने और नि:शुल्क पढ़ाने के इच्छुक हैं, उनके पास अभी भी मौका है। बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि मंगलवार से साइट फिर खुल जाएगी। बच्चों की ओर से आवेदन किया जाएगा। अभी एक और लॉटरी निकाली जानी है। इसमें चयनित होने पर विद्यार्थी अपने आसपास के निजी स्कूलों में प्रवेश ले सकेंगे। प्रत्येक विद्यालय में कक्षा एक और पूर्व प्राथमिक कक्षा में गरीब परिवारों के बच्चों के प्रवेश के लिए आरक्षित है।

Related Posts

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल; बरौली अहीर में आधी रात को बड़ा हादसा AgraLiveNews  आगरा के बरौली अहीर क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12:30…

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर; पहाड़ों पर बारिश जारी, फिर बढ़ सकता है खतरा AgraLiveNews  आगरा में बीते कुछ दिनों से उफान पर रही यमुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 7 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 1 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में