शिक्षा विभाग में एक और कारनामा, इंटर के दो विद्यार्थियों ने एक ही रोल नंबर से दी परीक्षा

उत्तर प्रदेश में सुर्खियां बने अनामिका प्रकरण के बाद शिक्षा विभाग में एक और कारनामा सामने आया है। यह माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) से जुड़ा हुआ है। शैक्षणिक सत्र 2019-20 की यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट लिखित परीक्षा दो परीक्षार्थियों ने एक ही रोल नंबर से दे दी। 

अलग-अलग विद्यालयों में पंजीकृत इन संस्थागत परीक्षार्थियों में एक छात्र व दूसरी छात्रा है। आगरा में बुधवार को प्रायोगिक परीक्षा के दौरान मामला पकड़ में आया। शिक्षा विभाग का कहना है कि बोर्ड को इसकी जानकारी दी जाएगी। 

छात्र-छात्रा के एक ही रोल नंबर

राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज में बुधवार को इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की छूटी हुई प्रायोगिक परीक्षा हुई। लाखन सिंह इंटर कॉलेज बाह के विद्यार्थी कुलदीप और एसजीएसबी गर्ल्स इंटर कॉलेज बरारा की छात्रा आरती भी परीक्षा देने पहुंची।दोनों का रोल नंबर 0094522 है। एक रोल नंबर के दो परीक्षार्थी मिलने से हैरान राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने इसकी जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक को दी। 
कुलदीप और आरती के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने बताया कि उन्होंने नियमित पढ़ाई की है, उनका पंजीकरण है। कुलदीप ने लिखित परीक्षा हरप्रसाद राजाराम इंटर कॉलेज, बाह में और आरती ने किशन सिंह इंटर कॉलेज, पथौली में दी थी। दोनों विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी हैं।

बोर्ड कराएगा रोल नंबर सही

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि रोल नंबर एक होने के मामले की जानकारी बोर्ड को दी जाएगी। बोर्ड पता करेगा कि कहां गलती हुई और उसको संशोधित कराएगा। करीब 120 परीक्षार्थियों ने प्रायोगिक परीक्षा दीराजकीय इंटर कॉलेज में हुई प्रायोगिक परीक्षा में 120 विद्यार्थी शामिल हुए। बायोलॉजी में 80, केमिस्ट्री में 22 और फिजिक्स में 18 परीक्षार्थी थे। बृहस्पतिवार को अवार्ड भरकर बोर्ड को भेजा जाएगा।

Related Posts

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल; बरौली अहीर में आधी रात को बड़ा हादसा AgraLiveNews  आगरा के बरौली अहीर क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12:30…

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर; पहाड़ों पर बारिश जारी, फिर बढ़ सकता है खतरा AgraLiveNews  आगरा में बीते कुछ दिनों से उफान पर रही यमुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 7 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 1 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में