15 जून के बाद फिर से लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन?

India Under Lock Down

सवाल यह है कि आखिर 15 जून को फिर से लॉकडाउन (Lockdown In India) का दावा क्यों किया जा रहा था? किस आधार पर लोगों को लग रहा था कि देश में फिर से संपूर्ण लॉकडाउन लागू होगा?

देश भर में कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के बीच अफवाहों का दौर जारी है. बीते कुछ दिनों से एक मैसेज वायरल हो रहा है कि 15 जून से देश भर में दोबारा लॉकडाउन (Lockdown In India) लग जाएगा. इस फेक मैसेज ने लोगों को परेशान कर दिया है. कई लोग जिन्होंने अपने घर से आने या जाने के टिकट्स बुक करा रखे हैं वह भी परेशान हो रहे हैं. एक समाचार चैनल का नाम इस्तेमाल करते हुए फेक न्यूज फैलाई जा रही है- ’15 जून के बाद फिर से हो सकता है संपूर्ण लॉकडाउन. गृह मंत्रालय ने दिये संकेत, ट्रेन और हवाई सफर पर लगेगा. ब्रेक कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बाद लिया गया फैसला.’

हालांकि प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो की फैक्टचेक इकाई ने इस मैसेज को फर्जी बताया है. पीआईबी ने ट्वीट कर कहा है – ‘सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही एक फोटो में दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्रालय द्वारा ट्रेन और हवाई यात्रा पर प्रतिबंध के साथ 15 जून से देश में फिर से पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जा सकता है. यह फेक है. फेक न्यूज़ फैलाने वाली ऐसी भ्रामक फोटो से सावधान रहें.’

अब सवाल यह है कि आखिर 15 जून को फिर से लॉकडाउन का दावा क्यों किया जा रहा था? इसकी वजह यह फेक न्यूज ही थी. लोगों ने फॉरवर्डेड मैसेज देखा और तुरंत गूगल पर गए और सर्च किया. हालांकि लोगों के हाथ कुछ भी आधिकारिक नहीं लगा लेकिन भ्रामक संदेश पर एक टीवी चैनल का चिह्न लगा देख लोगों ने इस पर विश्वास कर लिया. अगर हम बीते दिनों में गूगल पर भारत से जुड़ा डेटा देखें तो पाएंगे की 15 जून को लॉकडाउन से जुड़े सर्च के सवाल को लोगों ने सर्च किया. इससे जुड़े कीवर्ड्स पर सर्च में काफी उछाल देखा गया. इससे पहले भारत सरकार ने चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन प्रतिबंधों में धीरे-धीरे ढील देने के लिए प्लान अनलॉक इंडिया लागू किया.

  • Related Posts

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल; बरौली अहीर में आधी रात को बड़ा हादसा AgraLiveNews  आगरा के बरौली अहीर क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12:30…

    आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

    आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर; पहाड़ों पर बारिश जारी, फिर बढ़ सकता है खतरा AgraLiveNews  आगरा में बीते कुछ दिनों से उफान पर रही यमुना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

    • By admin
    • July 10, 2026
    • 0
    • 4 views
    पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

    • By admin
    • August 13, 2025
    • 0
    • 7 views
    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

    आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

    • By admin
    • August 13, 2025
    • 0
    • 1 views
    आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

    म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

    • By admin
    • August 13, 2025
    • 0
    • 1 views
    म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

    युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

    • By admin
    • August 13, 2025
    • 0
    • 1 views
    युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

    यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

    • By admin
    • August 12, 2025
    • 0
    • 1 views
    यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में