चाँद के पहले ख़रीददार थे सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड का प्रतिभावान सितारा अंधेरे के गाल में समा चूका है । सुशांत सिंह राजपूत के अचानक चले जाने से ना सिर्फ पूरा बॉलीवुड बल्कि पूरा देश सकते में है। हर कोई सुशांत की आत्महत्या की वजह समझने की कोशिश कर रहा है। सुशांत के जाने के बाद उनके घर में मातम पसरा है। बिहार में जन्मे सुशांत सिंह राजपूत ने महज 34 साल की उम्र में वो मुकाम हासिल कर लिया था जिसे पाने के लिए सितारों की पूरी जिंदगी निकल जाती है।

क्या आप जानते हैं ? सुशांत के जीवन की पहली कमाई महज 250 रुपए थी लेकिन जब सुशांत बड़े स्टार बन गए तो उन्होंने वो काम करके दिखाया जो किसी भी सितारे ने कभी नहीं किया । सुशांत ने चांद पर एक प्लॉट खरीदा था और उसको देखने के लिए स्पेशल दूरबीन भी खरीदी थी|

सुशांत सिंह राजपूत जो भी फिल्म करते थे उसके जरिये वह हमेशा अपने दर्शको को कोई न कोई सन्देश देते थे जो लोगो को प्रेरणा प्रदान करता था| बिहार के छोटे से गांव में जन्म लेकर सपनों की नगरी में आने का ख्वाब आसान नहीं था। सुशांत ने एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया था कि वो कुछ लोगों के साथ कमरा शेयर किया करते थे। इस दौरान वो थिएटर प्ले भी किया करते थे और इसके लिए उन्हें 250 रुपये मिलते थे। सुशांत कभी-कभी फिल्मों में हीरो हीरोइन के पीछे बतौर एक्स्ट्रा डांसर भी काम करते थे।

2008 में टीवी शो में काम मिलने के बाद धीरे-धीरे सुशांत के करियर को रफ्तार मिलने लगी। मुंबई के मलाड में स्थित 2BHK अपार्टमेंट में रहने वाले सुशांत ने 2015 में पाली हिल में एक पेंटहाउस खरीदा। इस पेंटहाउस की कीमत २० करोड़ थी |सुशांत को एंटीक आइटम से बहुत लगाव था उन्होंने अपने घर का कोना-कोना बेहद एंटीक आइटम्स से सजाया हुआ था। सुशांत के घर में एक बड़ा सा टेलिस्कोप है जिससे वो टाइम मशीन कहा करते थे। सुशांत के मुताबिक इससे वो अलग-अलग ग्रहों और गैलेक्सी को घर बैठे देखा करते थे।

सुशांत को लग्जरी गाड़ियों और बाइकों का भी बहुत शौक था। उनके पास मसेराटी क्वाट्रोपोर्टो थी जिसकी कीमत 1.5 करोड़ है। इसके अलावा सुशांत के पास एक बीएमडब्ल्यू गाड़ी भी है।

Related Posts

ऐश्वर्या बच्चन,आराध्या भी हुए कोरोना पॉजिटिव

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या ने भी अपने पति अभिषेक बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन के संक्रमण के कुछ घंटों बाद कोरोनोवायरस के लिए परीक्षणकराया जिसकी रिपोर्ट…

अनुपम खेर की फैमिली भी हुई कोरोना पॉजिटिव

अनुपम खेर के फॅमिली मेंबर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है | अनुपम खेर ने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी है कि उनकी माँ , भाभी और भतीजी का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 7 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 1 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में