कोरोना का कहर जारी , तीन संक्रमितों की मौत के साथ 18 नए मरीज मिले

आगरा में कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है | नए संक्रमितों के साथ मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को तीन और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। मृतकों में लोहामंडी निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला व 48 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल हैं। 

जिले में अब संक्रमित मृतक संख्या 67 हो चुकी है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि तीनों संक्रमित मरीज गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। 18 नए मरीज मिलने से अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1088 हो गया है। दो मरीज डिस्चार्ज होकर घर जा चुके है। अब तक 883 मरीज पूरी तरह स्वास्थ्य हो चुके हैं। 139 मरीज अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं।
लोहामंडी, शाहगंज, बोदला, लॉयर्स कॉलोनी, ताजगंज, सदर बाजार, न्यू आगरा और दहतोरा सहित 15 इलाकों में नए संक्रमित मिले हैं। देहात में संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। लॉयर्स कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय एसएन मेडिकल कॉलेज का स्वास्थ्यकर्मी भी वायरस की चपेट में आ गया।

शाहगंज निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग भी सर्विलांस के दौरान घर में संक्रमित मिले। न्यू आगरा कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय पुरुष, कहरई मोड़ निवासी 37 वर्षीय पुरुष व न्यू आगरा निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति सांस लेने में तकलीफ होने पर जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। 

दहतोरा निवासी 34 वर्षीय महिला, बिचपुरी रोड बोदला निवासी 52 वर्षीय महिला और खतैना लोहामंडी निवासी 27 वर्षीय युवक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आकर पॉजिटिव हो गए।

शाहगंज के 25 वर्षीय युवक, पिनाहट के 26 वर्षीय युवक में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। सदर बाजार निवासी 22 वर्षीय युवती, बोदला निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति, कलाल खेड़िया निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति, लोहामंडी की 40 वर्षीय महिला समेत 18 नए मरीजों में मंगलवार को संक्रमण की पुष्टि की गयी है।
कर्मचारी के संक्रमित पाए जाने से आयकर भवन के दो तल सील किये
आयकर भवन के आउटसोर्स कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण आयकर भवन के पहले और चौथे तल को सील कर दिया गया । सैनिटाइजेशन के बाद 18 जून से फिर से दोनों तल खोले जाएंगे। कर्मचारी शाहगंज स्थित लाडली कटरा निवासी के हैं। इधर, आयकर विभाग ने उनके संपर्क में आए स्टाफ से सेल्फ आइसोलेशन में जाने का निर्देश दिया है।

उधर, स्वास्थ्य विभाग की 47 टीमों ने नई आबादी बोदला, जगदीशपुरा, पटेल नगर, सुभाष नगर, खतैना, आगरा फोर्ट, खंदारी, लोहिया नगर, कमला नगर, शमसाबाद रोड के 1833 घरों के 7867 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए कोरोना के लक्षणों का आंकलन किया।

 

Related Posts

कोविड वैक्सीन से मौतों का कोई सीधा संबंध नहीं — ICMR और AIIMS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

क्या कोविड वैक्सीन से हो रही हैं अचानक मौतें? ICMR और AIIMS की रिपोर्ट में सच्चाई सामने आई कोविड-19 वैक्सीन और अचानक होने वाली मौतों के बीच कोई सीधा संबंध…

आज एसएन मेडिकल कॉलेज से भागा कोरोना पेशेंट

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज अपने दोस्त की ससुराल पहुंच गया,जल्द ही ससुराल वालों के भी सैंपल लिए जाएंगे।आगरा के राजपुर चुंगी के रहने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 7 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 1 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में