19 साल बाद होने वाला है सबसे दुर्लभ और सबसे लंबा सूर्यग्रहण

19 साल बाद रविवार को सूर्यग्रहण पड़ने जा रहा है। 21 जून का यह ग्रहण साल का सबसे लंबा होगा।ग्रहण के दौरान दस मिनट तक दिन में रात जैसी स्थिति हो जाएगी। सूतक शनिवार की रात से आरम्भ हो जाएगा। ग्रहण में चूड़ामणि योग बन रहा है।

संवत 2077 आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस्या को यह खंडग्रास / कंकड़ाकृति सूर्यग्रहण पड़ेगा । यह नक्षत्र मृगशिरा एवं आद्रा तथा मिथुन राशि मंडल पर मान्य होगा । ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि ग्रहण प्रातः 10:09 बजे शुरू होगा तथा 11:47 बजे इसका मध्य काल होगा।
1:36 बजे मोक्ष काल यानी समापन का समय होगा। ग्रहण के बाद दान तीन बजकर 27 मिनट तक किया जा सकता है। ग्रहण का सूतक 20 जून की रात्रि दस बजे से प्रारम्भ हो जाएगा।

इन राशियों पर होगा असर 
यह ग्रहण मिथुन राशि और मृगशिरा नक्षत्र पर पड़ रहा है। इसलिए मिथुन राशि के जातक  को बहुत खास ध्यान रखना होगा।मिथुन राशि के जातक ग्रहण न देखें और गणपति की पूजा करें। महामृत्युंजय मंत्र का भी जाप करें तो अच्छा रहेगा। कर्क, वृश्चिक, मीन राशि के जातक भी ग्रहण देखने से बचें। यह ग्रहण दुर्लभ श्रेणी का है। ऐसा बहुत कम होता है जब सूर्य को रविवार को ही ग्रहण लगे।

मंदिरों में पुजारी करेंगे विशेष पूजा अर्चना

कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी ने बताया कि इन दिनों मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने पर पाबंदी है। इसलिए ग्रहण काल में होने वाली विशेष पूजा अर्चना सिर्फ पुजारी ही करेंगे। सूतक आरम्भ होते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। गृहण काल की समाप्ति के बाद मंदिरों का शुद्धिकरण भी किया जाएगा।

Related Posts

Agra News: नगर परिक्रमा में उमड़ा श्रद्धा का सागर, ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा वातावरण; सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद

आगरा: सावन की भक्ति में डूबा शहर, परिक्रमा मार्ग पर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब Agra Live News – सावन के दूसरे सोमवार से एक दिन पहले रविवार को आगरा शिवभक्ति…

Agra News: भोलेनाथ के भक्ति में लीन श्रद्धालु, सावन के पहले सोमवार की अलौकिक छटा

Agra Live News:रविवार शाम से ही शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़ ने पहले सोमवार को भक्ति का महापर्व बना दिया। राजेश्वर महादेव मंदिर के पट रात्रि 12:05 बजे श्रद्धालुओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 7 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 1 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में