आगरा में नौ और कोरोना संक्रमित मिले, अब तक 72 की गई जान

आगरा में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा। गुरुवार को नौ नए मरीज मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा 1116 तक पहुंच गया। उधर, जिले के दो संक्रमित मरीजों ने सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। जिससे मृतक संख्या बढ़कर 72 हो गई।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि बाह निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति फेफड़ों की टीबी से पीड़ित था। संक्रमित होने के बाद हालत बिगड़ने पर उसे सैफई में भर्ती कराया गया , जहां सेप्टिक शॉक से उसकी मृत्यु हो गई। नाई की मंडी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को सांस की तकलीफ थी। संक्रमित होने के बाद यह और भी बढ़ गई। उसकी भी मृत्यु हुई है। 
जिलाधिकारी ने कहा कि गुरुवार को नौ और नए मरीज भी मिले हैं। 16 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 908 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अलग-अलग अस्पतालों में अब 137 कोरोना संक्रमित का लगातार उपचार चल रहा है। 

सैंपलिंग प्लान में फिर आया बदलाव
ताजनगरी में एक तरफ मरीज दम तोड़ रहे हैं,वही दूसरी तरफ नए संक्रमित तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे अफसर बहुत बेचैन हैं। ऐसे में सैंपलिंग प्लान में प्रशासन ने फिर से बदलाव किया है। अब कंटेनमेंट जोन में सर्विलांस से मिले संदिग्धों के अलावा अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीज, 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, स्वास्थ्यकर्मी और प्रवासियों की सैंपलिंग पहले होगी।

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि पांच अलग अलग टीम नए मरीजों के कंटेनमेंट जोन में लगातार काम कर रही हैं। करीब 100 सैंपल रोज हो रहे हैं। निजी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीज, अस्पतालों में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मी, 60 अधिक उम्र के बुजुर्ग के 100 से 150 सैंपल होंगे।इसके अलावा बाहर से लौटे प्रवासियों की जांच पूल सैंपलिंग से होगी। अब तक 300 प्रवासियों के पूल टेस्ट हुए हैं।

Related Posts

कोविड वैक्सीन से मौतों का कोई सीधा संबंध नहीं — ICMR और AIIMS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

क्या कोविड वैक्सीन से हो रही हैं अचानक मौतें? ICMR और AIIMS की रिपोर्ट में सच्चाई सामने आई कोविड-19 वैक्सीन और अचानक होने वाली मौतों के बीच कोई सीधा संबंध…

आज एसएन मेडिकल कॉलेज से भागा कोरोना पेशेंट

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज अपने दोस्त की ससुराल पहुंच गया,जल्द ही ससुराल वालों के भी सैंपल लिए जाएंगे।आगरा के राजपुर चुंगी के रहने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 7 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 1 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में