ट्विंकल खन्ना ने समझाया प्यार का असली मतलब

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। दो अलग विचारधारा के लोग कैसे खूबसूरत जिंदगी बिताते हैं ये आप अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना से बखूबी सीख सकते हैं। शादी के इतने साल बाद भी दोनों के प्यार में नयापन अलग ही दिखता है। हाल ही में ट्विंकल ने अक्षय के साथ एक तस्वीर साझा कर प्यार का सही मतलब समझाया है।

ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में ट्विंकल बैठी हुईं हैं और अक्षय कुमार खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों समुद्र की तरफ निहार रहे हैं। वहीं ट्विंकल ने अक्षय के सिर पर हाथ भी रखा हुआ है। इस तस्वीर को साझा करते हुए ट्विंकल ने एक खूबसूरत कैप्शन लिखा है।

ट्विंकल खन्ना ने लिखा है, ‘किसी भी रिश्ते, परिवार या दोस्ती में प्यार का मतलब सिर्फ ये होता है कि आप अपनी जरूरतों से पहले उनकी जरूरतों को सबसे आगे रखें। और मेरा दोस्त, बस उतना ही सरल और उतना ही जटिल है जितना कि आप उसे बनाते हैं।’

https://www.instagram.com/p/CBnoOW3DokL/?utm_source=ig_embed

अक्षय कुमार और ट्विंकल खान की शादी 17 जनवरी साल 2001 को हुई थी। अब दोनों का एक बड़ा बेटा आरव और छोटी बेटी नितारा है। फिल्मों की वजह से अक्षय ज्यादातर व्यस्त रहते हैं। लेकिन जब भी उन्हें समय मिलता है तो वो अपने परिवार के साथ बिताना पसंद करते हैं।

Related Posts

ऐश्वर्या बच्चन,आराध्या भी हुए कोरोना पॉजिटिव

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या ने भी अपने पति अभिषेक बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन के संक्रमण के कुछ घंटों बाद कोरोनोवायरस के लिए परीक्षणकराया जिसकी रिपोर्ट…

अनुपम खेर की फैमिली भी हुई कोरोना पॉजिटिव

अनुपम खेर के फॅमिली मेंबर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है | अनुपम खेर ने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी है कि उनकी माँ , भाभी और भतीजी का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 7 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 1 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में