आगरा में हुई 73वीं मौत…आठ नए कोरोना मरीज मिले , आंकड़ा हुआ 1124

Detail of coronavirus test tubes

आगरा में शुक्रवार को एक और कोरोना संक्रमित की मौत हुई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 73 हो गई है। वहीं, आठ नए संक्रमित मिलने से मरीजों का आंकड़ा भी 1124 पर पहुंच गया है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इस जानकारी की पुष्टि की।  

जिलाधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र के 65 वर्षीय संक्रमित रोगी को सेप्टीसीमिया होने से फेफड़ों में तकलीफ थी। एसएन मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था, जहां उनकी मृत्यु हो गई है । 
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आठ और नए मरीज मिले हैं। छह मरीज डिस्चार्ज किये हैं। जिले में अब तक 1124 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 914 मरीज स्वस्थ्य होकर घर पहुँच चुके हैं। अभी 137 संक्रमितों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। 

8688 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी
स्वास्थ्य विभाग की 47 टीमों ने विभव नगर, जगदीशपुरा, अरेला, लॉयर्स कॉलोनी, कृष्णा एन्क्लेव, देवरी रोड, मंटोला, यमुना ब्रिज, कमला नगर, खंदारी, बोदला, सुभाष नगर, राजनगर, राजामंडी, ईश्वर नगर, ककरैठा के 2050 घरों के 8688 लोगों की सेहत की स्क्रीनिंग की है । इन्हीं क्षेत्रों में 28 स्थानों पर शिविर लगाकर 669 पुरुष, 657 महिलाएं और 114 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गयी है ।

इसमें 19 मधुमेह और 13 उच्च रक्तचाप के मरीज मिले है । 21 को खुजली-दाद, 18 को दांतों की परेशानी भी मिली। पेट दर्द, उल्टी-दस्त, नेत्र रोग समेत अन्य परेशानी के करीब 129 मरीज पाए गए । स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि सभी को घरों से बेवजह बाहर न निकलने को भी जागरूक किया गया है। 

Related Posts

कोविड वैक्सीन से मौतों का कोई सीधा संबंध नहीं — ICMR और AIIMS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

क्या कोविड वैक्सीन से हो रही हैं अचानक मौतें? ICMR और AIIMS की रिपोर्ट में सच्चाई सामने आई कोविड-19 वैक्सीन और अचानक होने वाली मौतों के बीच कोई सीधा संबंध…

आज एसएन मेडिकल कॉलेज से भागा कोरोना पेशेंट

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज अपने दोस्त की ससुराल पहुंच गया,जल्द ही ससुराल वालों के भी सैंपल लिए जाएंगे।आगरा के राजपुर चुंगी के रहने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 7 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 1 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में