Agra Live News: जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा मेगा फुटवियर एंड लेदर पार्क, आगरा के जूता कारोबार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा!

agra live news

आगरा को मिलेगा बड़ा फायदा, जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा मेगा फुटवियर एंड लेदर पार्क

आगरा के जूता कारोबारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। जेवर एयरपोर्ट के पास बनने वाले मेगा फुटवियर एंड लेदर पार्क से आगरा के जूता उद्योग को कई फायदे मिलने वाले हैं। पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील ताजमहल क्षेत्र के कारण आगरा के उद्यमी नए जूता उद्योग स्थापित करने में असमर्थ थे। ऐसे में यह नया पार्क कारोबारियों के लिए सुनहरा मौका साबित होगा।

जूता कारोबार के जानकारों का कहना है कि जेवर एयरपोर्ट के पास उद्यमी एक से दो एकड़ की भूमि खरीदकर नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित कर सकेंगे। न्यू आगरा अर्बन सिटी के विकास के साथ यहां आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में तेजी आएगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

यह परियोजना न केवल आगरा के जूता कारोबार को नई दिशा देगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगी।

यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने जेवर एयरपोर्ट के पास सेक्टर-8 में 100 एकड़ भूमि पर मेगा फुटवियर एंड लेदर पार्क बनाने का प्रस्ताव रखा है। इस परियोजना में करीब 3000 करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिससे आगरा और आस-पास के क्षेत्र के जूता उद्योग को भारी लाभ मिलने की उम्मीद है।

यीडा ने जेवर से आगरा तक न्यू आगरा अर्बन सेंटर के लिए मास्टर प्लान 2041 तैयार किया है, जिसका प्रजेंटेशन हाल ही में आगरा में स्टेकहोल्डर्स के साथ किया गया। इस अवसर पर आगरा के जूता उद्यमियों ने फुटवियर पार्क के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग भी की।

बृहस्पतिवार को फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद (डीसीएफएलआई) के चेयरमैन पूरन डावर के नेतृत्व में जूता उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा में यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह से भी इस विषय पर बैठक की

Related Posts

अमेरिकी टैरिफ से आगरा के जूता और हस्तशिल्प निर्यात पर संकट, निर्यातक चिंतित

अमेरिकी टैरिफ से आगरा के जूता और हस्तशिल्प निर्यात पर संकट, निर्यातक चिंतित टैरिफ बढ़ाने से अमेरिकी बाजार में निर्यात अटका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों के निर्यात…

आगरा में 2242 करोड़ की लागत से बनेगी नई टाउनशिप अटलपुरम

आगरा में 2242 करोड़ की लागत से बनेगी नई टाउनशिप अटलपुरम, जानें कीमत, प्लॉट डिटेल और आवेदन प्रक्रिया मुख्य बातें (Key Highlights) अटलपुरम टाउनशिप का विकास तीन चरणों में होगा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 7 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 1 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में