निर्मम हत्या: दोस्तों ने पहले शराब पिलाई, फिर ईंट से सिर कुचल दिया – जानिए क्या थी वजह

agra live news

Agra Live News: थाना हरीपर्वत क्षेत्र के सुल्तागंज पुलिया निवासी कुणाल प्रजापति (20) की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके दो कथित दोस्तों ने ही की थी। आरोपियों ने पहले उसे सस्ता सोना दिलाने के नाम पर बुलाया, फिर सुनसान खेतों में ले जाकर उसकी ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी।

Agra News: चेहरे को कीड़े खा गए, बेटे को अंगूठी से पहचाना: आगरा में दिल दहला देने वाली हत्या – Agra Live News

1.50 लाख रुपये के लेन-देन में ली गई जान

पुलिस ने इस मामले में पैसई (खंदौली) निवासी शिवम यादव और बरहन निवासी डॉली उर्फ लक्ष्मीकांत को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुणाल से 1.50 लाख रुपये सस्ते सोने के नाम पर लिए गए थे। जब वह पैसे लेकर पहुंचा, तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद रकम को आपस में बांट लिया गया। डॉली को 75 हजार रुपये दिए गए, जबकि बाकी रकम शिवम ने अपने पास रख ली

Mudiya Mela 2025: विशेष बस सेवा शुरू, नशे में पकड़े गए ड्राइवर-कंडक्टर की जाएगी नौकरी! – Agra Live News

27 जून को कॉल आने के बाद निकला था घर से

कुणाल अपने पिता के साथ हलवाई का काम करता था। 27 जून को एक कॉल आने के बाद वह घर से निकला, जिसके बाद वह कभी नहीं लौटा। जाते समय उसकी मां विरमा से अंतिम बातचीत हुई थी, जिसमें उसने बताया कि वह शिवम के साथ है और चारों ओर खेत हैं, पता नहीं कहां ले जाया जा रहा है। इस बातचीत की वॉइस रिकॉर्डिंग परिजनों के पास मौजूद है।

Agra News: आवास विकास परिषद ने कमलानगर में अवैध निर्माण पर चलाया अभियान, नोटिस जारी – Agra Live News

28 जून को दर्ज कराई गई गुमशुदगी

जब कुणाल रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और अगले दिन 28 जून को थाना हरीपर्वत में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच की, जिससे शिवम और डॉली की भूमिका सामने आई

कोविड वैक्सीन से मौतों का कोई सीधा संबंध नहीं — ICMR और AIIMS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा – Agra Live News

हत्या की पुष्टि के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने जब दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली। फिलहाल पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और वारदात में प्रयुक्त ईंट और अन्य सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।

परिवार सदमे में, इलाके में गुस्सा

कुणाल की मौत से परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर है। पिता ने कहा कि “बेटा मेहनत से कमाने में लगा था, लेकिन लालच में आकर उसके दोस्तों ने ही धोखा दे दिया।” पुलिस का कहना है कि मामला अब पूरी तरह सुलझा लिया गया है और चार्जशीट जल्द दाखिल की जाएगी।

Agra Live News

Related Posts

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल; बरौली अहीर में आधी रात को बड़ा हादसा AgraLiveNews  आगरा के बरौली अहीर क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12:30…

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर; पहाड़ों पर बारिश जारी, फिर बढ़ सकता है खतरा AgraLiveNews  आगरा में बीते कुछ दिनों से उफान पर रही यमुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 7 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 1 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में