
Agra Live News: थाना किरावली क्षेत्र के गांव अभुआपुरा में शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला का शव छत पर पड़ा मिला था। मृतका के चेहरे और गले पर चोट के निशान थे, जिससे स्पष्ट हुआ कि उसकी हत्या गला घोंटने से की गई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या की पुष्टि हुई, जिसमें हत्या का कारण गला घोंटना बताया गया।
पुलिस ने आरोपी को महुअर पुल के पास से गिरफ्तार किया
थाना पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी। संदिग्ध लोगों से पूछताछ के दौरान अजय पुत्र राजेंद्र, जो खुद अभुआपुरा का निवासी और एक राजमिस्त्री है, का नाम सामने आया। मंगलवार को पुलिस ने महुअर पुल के पास से अजय को गिरफ्तार किया।
अजय ने हत्या की बात स्वीकार की
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अछनेरा, गौरव सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि अजय ने पूछताछ में महिला की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस अभी हत्या के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस मामले का शीघ्र खुलासा कर जल्द गिरफ्तारी करेगी अन्य दोषियों को
एसीपी ने कहा कि पुलिस पूरी तफ्तीश के साथ मामले की जांच कर रही है और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
















































