Agra News: नगर परिक्रमा में उमड़ा श्रद्धा का सागर, ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा वातावरण; सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद

आगरा: सावन की भक्ति में डूबा शहर, परिक्रमा मार्ग पर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

Agra Live News – सावन के दूसरे सोमवार से एक दिन पहले रविवार को आगरा शिवभक्ति के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से शहर की गलियां और बाजार गूंज उठे। लाखों की संख्या में शिवभक्तों ने चारों दिशाओं में स्थित महादेव मंदिरों की परिक्रमा करते हुए आस्था की मिसाल पेश की।

Agra News: आगरा पुलिस पर संवेदनहीनता का आरोप, गर्भवती महिला को छत से फेंका – Agra Live News

हाथों में जल से भरा लोटा, पैरों में घुंघरू और कमर में घंटियों की छन-छन—हर ओर भक्ति की अनूठी छटा देखने को मिली। श्रद्धालु नंगे पैर संकरी गलियों और प्रमुख मार्गों से होकर बाबा के जलाभिषेक के लिए बल्केश्वर महादेव मंदिर की ओर बढ़ते नजर आए।

विशेष परिक्रमा मार्ग और मंदिरों का दर्शन

रविवार शाम से नगर परिक्रमा का शुभारंभ हुआ, और रात 9 बजे के बाद परिक्रमार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मन:कामेश्वर, राजेश्वर, रावली, पृथ्वीनाथ, कैलाश और वनखंडी महादेव मंदिरों के दर्शन करते हुए बल्केश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर परिक्रमा का समापन किया। बल्केश्वर मंदिर परिसर और मेला स्थल को भव्य रूप से सजाया गया था, जहां सिर्फ भक्तों की लहर ही नजर आई।

Latest News – Agra Live News

भंडारों और भजनों से भरा माहौल

शहर में 5000 से ज्यादा स्थानों पर भंडारे लगाए गए थे। यहां पूड़ी-सब्जी, छोले-चावल, पाव भाजी, आइसक्रीम, फ्रूट चाट आदि का भोग भक्तों को परोसा गया। प्रमुख मार्गों पर लगाए गए साउंड सिस्टम से बजते भजनों पर भक्त झूमते भी नजर आए।

स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

स्वास्थ्य विभाग की सात टीमें मार्ग में तैनात रहीं और गर्मी से परेशान श्रद्धालुओं को तत्काल राहत दी गई। जिला प्रशासन की टीम ने स्ट्रीट लाइट, गड्ढों और जलभराव की समस्याओं का समाधान समय रहते किया। स्मार्ट सिटी की कमांड कंट्रोल रूम से पूरे परिक्रमा मार्ग की निगरानी की गई।

Agra Live News

बल्केश्वर महादेव मंदिर के महंत कपिल नागर ने बताया कि सोमवार को सुबह मंगला आरती और अभिषेक होगा, शाम को बाबा का दूल्हा स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया जाएगा।

Related Posts

Agra News: भोलेनाथ के भक्ति में लीन श्रद्धालु, सावन के पहले सोमवार की अलौकिक छटा

Agra Live News:रविवार शाम से ही शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़ ने पहले सोमवार को भक्ति का महापर्व बना दिया। राजेश्वर महादेव मंदिर के पट रात्रि 12:05 बजे श्रद्धालुओं के…

Sawan Somvar: सावन सोमवार पर ट्रैफिक अलर्ट: कहीं रूट बंद तो कहीं डायवर्ट — जानिए पूरा प्लान

Agra Live News: सावन के पावन महीने की शुरुआत के साथ ही शहर में धार्मिक fervour चरम पर है। 13 जुलाई को सावन का पहला सोमवार होने के कारण आगरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 6 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 0 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 0 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में