Agra Live News: हॉस्पिटल को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, पूर्व भाजपा नेता पर केस दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

आगरा: हॉस्पिटल को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, पूर्व भाजपा नेता ललित गौतम सहित दो पर केस दर्ज

agra live news

Agra Live News – शहर के शांति वेद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित दुष्प्रचार करने के मामले में सिकंदरा थाना क्षेत्र में केस दर्ज किया गया है। हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से दर्ज कराई गई FIR में भाजपा के पूर्व नेता ललित गौतम और उनके भाई ओम गौतम को नामजद किया गया है।

Agra Live News: 80 लाख की फिरौती के बाद जमीन में दफन मिला 8 साल का अभय, मासूम की लाश देख फूटा गुस्सा; लोगों ने की आरोपियों को फांसी देने की मांग – Agra Live News

मामला क्या है?

हॉस्पिटल मैनेजर ऑपरेशन जसवंत जांसन द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, यह मामला 8 जुलाई को शुरू हुआ, जब शास्त्रीपुरम निवासी दिलीप गौतम को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दिलीप का पैर का ऑपरेशन होना था और उनके पास हेल्थ इंश्योरेंस भी था। हॉस्पिटल ने बीमा कंपनी को प्री-एप्रूवल के लिए ईमेल भेजा, जिसे मंजूरी भी मिल गई और इलाज शुरू कर दिया गया।

लेकिन 12 जुलाई को डिस्चार्ज के समय बीमा कंपनी ने अप्रूवल रद्द कर दिया, जिससे इलाज का ₹80,437 का बिल भुगतान खुद मरीज को करना पड़ा। जब तीमारदार ओम गौतम से बिल भरने को कहा गया, तो वे विवाद पर उतर आए और हंगामा किया।

Agra News: पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने लगाई फांसी, चार महीने पहले हुई थी शादी; परिवार में छाया मातम – Agra Live News

चैंबर में घुसकर की गालीगलौज का आरोप

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद पूर्व भाजपा नेता ललित गौतम हॉस्पिटल पहुंचे और संचालक डॉ. श्वेतांक प्रकाश के चैंबर में घुसकर गालीगलौज और धमकी देने लगे। उन्होंने भुगतान करने से साफ इनकार कर दिया।

पुलिस हस्तक्षेप के बाद आंशिक भुगतान, फिर सोशल मीडिया पर आरोप

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आरोपियों ने ₹50,000 देने की बात मानी, लेकिन मरीज के डिस्चार्ज के बाद फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हॉस्पिटल को बदनाम करने की पोस्ट डालनी शुरू कर दी।

Agra News: नगर परिक्रमा में उमड़ा श्रद्धा का सागर, ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा वातावरण; सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद – Agra Live News

सोशल मीडिया कंपनियों को भेजा गया नोटिस

हॉस्पिटल प्रबंधन ने अब संबंधित सोशल मीडिया कंपनियों को पत्र भेजकर दुष्प्रचार वाली सामग्री हटाने की मांग की है।

पुलिस कर रही है जांच

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि हॉस्पिटल की तहरीर पर आईपीसी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और सभी साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल; बरौली अहीर में आधी रात को बड़ा हादसा AgraLiveNews  आगरा के बरौली अहीर क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12:30…

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर; पहाड़ों पर बारिश जारी, फिर बढ़ सकता है खतरा AgraLiveNews  आगरा में बीते कुछ दिनों से उफान पर रही यमुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 6 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 0 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 0 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में