Agra Live News: ऑपरेशन के बाद नहीं आया होश, मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा — शव नहीं देने पर पुलिस बुलानी पड़ी

Agra Live News : निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद नहीं आया होश, मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा — पुलिस बुलानी पड़ी, बाद में समझौता

agralivenews

कमला नगर स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार को एक मरीज की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में धरना दिया और डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शव न सौंपे जाने पर परिजनों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। स्थिति को बिगड़ते देख मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई, जिसके बाद देर शाम समझौता हो गया।

आगरा धर्मांतरण केस: बुर्का, बदले नाम और AK-47 के साथ फोटो… सगी बहनों को निकाह के बहाने फंसाया, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे – Agra Live News

मृतक के परिजन, बल्केश्वर के लोहिया नगर निवासी मनोज गुप्ता ने बताया कि उनके रिश्तेदार राजेश कुमार (42) को एपेंडिक्स की समस्या के चलते 17 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन 18 जुलाई को उनका ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद से मरीज को होश नहीं आया। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने बताया था कि 72 घंटे में हालत में सुधार होगा, लेकिन सोमवार दोपहर अस्पताल ने मरीज की मौत की जानकारी दी।

Agra Live News: आईएसबीटी के सामने हाईवे पर अवैध बस अड्डा, बंद सर्विस रोड से बढ़ा हादसे का खतरा – Agra Live News

परिजन इस बात से भी नाराज़ थे कि ऑपरेशन किसी अन्य डॉक्टर ने किया और इलाज के दौरान भी उन्हें पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया।

पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और समझौते के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से मिली शिकायत के आधार पर अस्पताल प्रबंधन से भी जवाब तलब किया जा सकता है।

Related Posts

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल; बरौली अहीर में आधी रात को बड़ा हादसा AgraLiveNews  आगरा के बरौली अहीर क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12:30…

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर; पहाड़ों पर बारिश जारी, फिर बढ़ सकता है खतरा AgraLiveNews  आगरा में बीते कुछ दिनों से उफान पर रही यमुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 6 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 0 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 0 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 0 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में