आगरा में कुर्क की गई सरकारी जमीन पर फिर चला भूमाफिया का बुलडोज़र! सील तोड़कर दोबारा शुरू कराई स्कूल की कक्षाएं
आगरा लाइव न्यूज़ |
आगरा — प्रशासन की कार्रवाई को धता बताते हुए भूमाफिया के रूप में चिह्नित सुशील गोयल ने एक बार फिर कानून को चुनौती दी है। मौजा मोहम्मदपुर में कुर्क की गई सरकारी भूमि पर बनी निजी स्कूल की सील तोड़कर वहां फिर से शैक्षणिक गतिविधियाँ शुरू कर दी गई हैं।
📍 मामला क्या है?
ग्राम सभा मोहम्मदपुर की गाटा संख्या 209 में स्थित 4540 वर्गमीटर जमीन पर कभी सरकारी प्राथमिक विद्यालय संचालित था।
इस भूमि को सुशील गोयल, जो कभी ग्राम प्रधान रह चुका है, ने कब्जा कर तीन निजी स्कूल बना दिए।
मामले की शिकायत पर प्रशासन ने लंबी जांच के बाद 1 मार्च 2025 को बेदखली की कार्रवाई की और संपत्ति को सील कर दिया।
💰 जमीन की कीमत:
📑 सरकारी मूल्य: ₹13.62 करोड़
🏷️ बाजार मूल्य: ₹25 करोड़ से अधिक
⚖️ प्रशासनिक कार्रवाई:
तीन साल तक तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट तक मुकदमा चला, जिसके बाद कब्जा हटाया गया था। लेकिन अब सुशील गोयल द्वारा सील तोड़कर कक्षाएं फिर से शुरू करा देना प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है।
🚨 आगे की कार्रवाई?
सूत्रों के अनुसार, प्रशासन दोबारा बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है
और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।