Agra Breaking News: एयरपोर्ट पर बम की धमकी! आगरा समेत कई हवाई अड्डों की सुरक्षा बढ़ाई गई

agra live news

Agra Live News: आगरा एयरपोर्ट और भारत के अन्य प्रमुख हवाई अड्डों को लेकर एक बार फिर से भयावह बम धमकी प्राप्त हुई है। धमकी भरा ईमेल एयरपोर्ट प्रशासन की आधिकारिक मेल आईडी पर 29 जून को आया, जिसमें बताया गया कि एयरपोर्ट के चारों ओर रखे गए बैग्स में शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण छिपाए गए हैं।

ईमेल में आतंकियों ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल एयरपोर्ट को खाली नहीं किया गया, तो अंदर मौजूद लोगों के हाथ-पैर उड़ जाएंगे, सिर कट जाएगा और वे जान से हाथ धो बैठेंगे। ईमेल में “रोडकिल” और “क्यो” नामक दो संदिग्धों को इस हमले का जिम्मेदार बताया गया है।

तीसरी बार मिली धमकी

यह वर्ष 2025 में आगरा एयरपोर्ट को मिली तीसरी धमकी है। इस गंभीर मामले को लेकर शनिवार को एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर अनुष्का सिंह और मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुकृति निगम ने थाना शाहगंज में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी

आगरा एयरपोर्ट की सुरक्षा में बढ़ोतरी कर दी गई है। सभी प्रवेश द्वार, टर्मिनल और आसपास के क्षेत्रों की कड़ी जांच की जा रही है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां संभावित खतरे को लेकर सतर्क हैं।

पर्यटकों और कर्मचारियों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पुलिस इस मामले में संदिग्ध ईमेल की जांच कर रही है और धमकी भेजने वालों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Posts

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल; बरौली अहीर में आधी रात को बड़ा हादसा AgraLiveNews  आगरा के बरौली अहीर क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12:30…

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर; पहाड़ों पर बारिश जारी, फिर बढ़ सकता है खतरा AgraLiveNews  आगरा में बीते कुछ दिनों से उफान पर रही यमुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 7 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 1 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में