आगरा में 28 मौतों की बात कितनी है सच?

डीएम प्रभु एन सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को झूठी खबर ट्वीट करने के लिए नोटिस भेजकर जवाब माँगा है| जिलाधिकारी ने नोटिस में कहा है कि प्रियंका गांधी के गलत ट्वीट करने से लोगों में भ्रम फैला है साथ ही कोरोना योद्धाओं के मनोबल को भी ठेस पहुंची है| जिलाधिकारी ने नोटिस में 24 घंटे के भीतर प्रियंका गांधी से असत्य खबर के खंडन की मांग की है. हालांकि, आगरा जिलाधिकारी के नोटिस पर कांग्रेस कमेटी की तीखी प्रतिक्रिया आई है . कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि सरकार के दबाव में प्रदेश की नौकरशाही चल रही है| जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश करता है, उसके खिलाफ नोटिस और केस दर्ज कर दिया जाता है. उधर, कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी के प्रवक्ता डॉ चंद्रमोहन ने कहा है कि कांग्रेस कोरोना महामारी काल में योद्धाओं का मनोबल तोड़ने का काम कर रही है| ऐसी झूठी ख़बरों से अफवाह फैलाने की कोशिश की जा रही है.

प्रियंका गांधी का दावा


दरअसल, प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर हमला किया था. उन्होंने ट्वीट में लिखा था, ‘आगरा में 48 घंटे के भीतर भर्ती हुए 28 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो गई . यूपी सरकार के लिए कितनी शर्म की बात है कि इसी मॉडल का झूठा प्रचार करके सच को दबाने की कोशिश की गई है | सरकार की नो टेस्ट नो कोरोना पॉलिसी पर भी सवाल उठे थे, लेकिन सरकार ने उसका अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है| अगर यूपी सरकार सच दबाकर कोरोना मामले में इसी तरह लगातार लापरवाही करती रही तो यह बहुत घातक होने वाला है.’

इसके बाद डीएम प्रभु एन सिंह ने ट्वीट कर जवाब दिया कि जिस मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया है वह गलत है. उन्होंने लिखा इस मीडिया रिपोर्ट में अब तक हुए कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु के सम्बन्ध में डेथ ऑडिट का हवाला दिया है| इन 109 दिनों में आगरा में अबतक कुल 1136 केस एवं 79 मृत्यु हुई. “पिछले 48 घंटों में भर्ती हुए 28 कोरोना मरीजों की मृत्यु” की खबर पूरी तरह असत्य है.

Related Posts

कोविड वैक्सीन से मौतों का कोई सीधा संबंध नहीं — ICMR और AIIMS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

क्या कोविड वैक्सीन से हो रही हैं अचानक मौतें? ICMR और AIIMS की रिपोर्ट में सच्चाई सामने आई कोविड-19 वैक्सीन और अचानक होने वाली मौतों के बीच कोई सीधा संबंध…

आज एसएन मेडिकल कॉलेज से भागा कोरोना पेशेंट

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज अपने दोस्त की ससुराल पहुंच गया,जल्द ही ससुराल वालों के भी सैंपल लिए जाएंगे।आगरा के राजपुर चुंगी के रहने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 7 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 1 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में