Agra News: खेल-खेल में हुआ झगड़ा, एक की गई जान; परिजन बोले– ये हत्या है!

खेल-खेल में हुआ झगड़ा में गई 10 वर्षीय बालक की जान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

agra live news

Agra Live News। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव कुतकपुर गोला में शुक्रवार को दो बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने एक मासूम की जान ले ली। 10 वर्षीय बालक की मौत से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यमुना किनारे मिली चप्पल और साइकिल… थोड़ी दूर पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, दांत देखकर हुई पहचान – कांप उठा कलेजा – Agra Live News

घटना शुक्रवार को रामदत्त के घर की है, जहां मक्का छीलने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद 10 वर्षीय बालक और 15 वर्षीय किशोर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान किशोर ने बालक के नाजुक अंग पर लात मार दी, जिससे बालक अचेत होकर गिर पड़ा।

परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आगरा: यूपी में उद्यमियों को बड़ा तोहफा: ODOP के तहत अब मिलेंगे 5 करोड़ तक के लोन! MSME मंत्री की बड़ी घोषणा, स्थानीय उद्योगों को मिलेगा नया बल – Agra Live News

परिवार पहले से ही संकट में

मृतक बालक के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। मां दिव्यांग है और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है। मृतक का एक 17 वर्षीय बड़ा भाई है, जो हलवाई का काम कर किसी तरह घर चला रहा है।

पुलिस कर रही जांच

घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है, वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। फतेहाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

Related Posts

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल; बरौली अहीर में आधी रात को बड़ा हादसा AgraLiveNews  आगरा के बरौली अहीर क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12:30…

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर; पहाड़ों पर बारिश जारी, फिर बढ़ सकता है खतरा AgraLiveNews  आगरा में बीते कुछ दिनों से उफान पर रही यमुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 6 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 1 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में