Agra News: खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष — पथराव में पुलिस भी आई निशाने पर, गांव बना रणभूमि।

agra live news

Agra Live News: आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव कसियाई में सोमवार को खेत जोतने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट और पथराव शुरू हो गया। हालात को काबू में करने पहुंची पुलिस टीम पर भी हमले का प्रयास किया गया। झड़प में एक महिला घायल हो गई, जबकि चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कुल 12 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

कोर्ट के आदेश पर पहुंचा था खेत जोतने

कसियाई गांव निवासी परशुराम ने बताया कि खेत को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। हाल ही में न्यायालय ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और आदेश के बाद पुलिस की मौजूदगी में उन्हें खेत पर कब्जा दिलाया गया। सोमवार दोपहर वह खेत की जुताई करने पहुंचे तो दूसरा पक्ष, जिसमें मोहर सिंह समेत कई लोग शामिल थे, वहां आकर विरोध करने लगे।

Agra News: आगरा एमजी रोड पर मेट्रो की लापरवाही से जलभराव, नालियों में भरी मिली आरसीसी, आम जनता की मुश्किलें बढ़ीं! – Agra Live News

विवाद ने लिया उग्र रूप, पुलिस से भी भिड़े

परशुराम की सूचना पर सबसे पहले पीआरवी (पुलिस रिस्पांस वाहन) मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिसकर्मी स्थिति को शांत नहीं करा सके। इसके बाद थाना फतेहाबाद से दो दरोगा और एक सिपाही पहुंचे। पुलिस के समझाने के बावजूद मामला बिगड़ता चला गया। जब एक दरोगा ने बल प्रयोग कर विवाद को शांत कराने की कोशिश की, तो भीड़ पुलिस से ही उलझ पड़ी। हाथापाई और खींचतान शुरू हो गई।

Agra News: वर्दी पर दाग! कोचिंग से लौट रहीं किशोरियों से सिपाही ने की छेड़छाड़, भीड़ ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया – Agra Live News

पुलिस की गाड़ी पर हमला, पथराव में महिला घायल

झड़प के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर भी हमला करने की कोशिश की। पुलिस जब पीड़ित पक्ष को थाने ले जाने लगी, तभी हमलावरों ने ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस पथराव में रेखा नामक महिला घायल हो गई। हालात को गंभीर होता देख थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।

चार गिरफ्तार, 12 पर केस दर्ज

अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचते ही हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले में 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें पुलिस पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा, बलवा और मारपीट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।

एआई से नई क्रांति! युवा करवा रहे नाक-होठ की सर्जरी, साथ ही खर्राटों की समस्या भी हो रही दूर! – Agra Live News

थाना प्रभारी का बयान

थाना फतेहाबाद प्रभारी ने बताया कि “स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। जिन लोगों ने कानून हाथ में लिया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Related Posts

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल; बरौली अहीर में आधी रात को बड़ा हादसा AgraLiveNews  आगरा के बरौली अहीर क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12:30…

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर; पहाड़ों पर बारिश जारी, फिर बढ़ सकता है खतरा AgraLiveNews  आगरा में बीते कुछ दिनों से उफान पर रही यमुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 7 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 1 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में