Agra News: अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा, झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार — गर्भवती का करता था इलाज, सर्जरी के उपकरण भी मिले

agra live news

Agra Live News: स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में किरावली के नगला खुशियाली स्थित एक अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। यहां झोलाछाप संचालक अतर सिंह को गर्भवती महिला समेत दो मरीजों का इलाज करते पकड़ा गया। मौके से भारी मात्रा में दवाएं, उपयोग किए गए इंजेक्शन, आईबी फ्लूड की खाली बोतलें, मेडिकल वेस्ट और माइनर सर्जरी के उपकरण बरामद हुए।

उत्तर प्रदेश से चौंकाने वाला मामला – पत्नी को घर में दफनाया, और खुद की भी बना ली कब्र ज़िंदा रहते! पुलिस भी रह गई दंग… अब धर्म परिवर्तन को लेकर मचा बवाल! – Agra Live News

स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने अतर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

गर्भवती महिला की शिकायत पर हुई कार्रवाई
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि किरावली के गोपऊ गांव की महिला मरीज ने झोलाछाप के इलाज से हालत बिगड़ने की शिकायत की थी। पुलिस और एसीएमओ डॉ. जितेंद्र लवानियां की टीम ने बृहस्पतिवार को मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। संचालक अतर सिंह के पास न तो चिकित्सकीय डिग्री थी और न ही मेडिकल स्टोर का लाइसेंस।

Agra News: मदद के बहाने महिला से दुर्व्यवहार, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव — पुलिस ने आरोपी जलालुद्दीन को किया गिरफ्तार – Agra Live News

सर्जरी तक कर रहे थे झोलाछाप
झोलाछाप न केवल सामान्य इलाज कर रहा था, बल्कि माइनर सर्जरी भी कर रहा था। फ्लूड चढ़ाने के लिए दीवार पर खाली आईबी फ्लूड की बोतलें लटकी हुई थीं। छापेमारी के बाद मेडिकल स्टोर पर ताला लगाकर पुलिस को चाबी सौंप दी गई और औषधि विभाग को भी सूचना दी गई।

पूर्व में भी कई क्लीनिक बंद कराए गए
टीम ने पिछले कुछ महीनों में किरावली, शमसाबाद, जगनेर, अछनेरा, ताजगंज, बाह, पिनाहट और शाहगंज के अवैध क्लीनिक और अस्पताल बंद कराए हैं। इन जगहों पर झोलाछाप न सिर्फ इलाज बल्कि गर्भपात जैसे गंभीर कृत्य भी कर रहे थे, जिससे मरीजों की जान को खतरा था।

Agra News: करंट लगने से युवक की मौत, बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप — पुलिस ने दर्ज किया केस – Agra Live News

Related Posts

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल; बरौली अहीर में आधी रात को बड़ा हादसा AgraLiveNews  आगरा के बरौली अहीर क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12:30…

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर; पहाड़ों पर बारिश जारी, फिर बढ़ सकता है खतरा AgraLiveNews  आगरा में बीते कुछ दिनों से उफान पर रही यमुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 7 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 1 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में