आगरा: पूर्व शिक्षक बना हैवान, एनसीसी शिक्षिका शारीरिक शोषण और धमकी का आरोप, केस दर्ज

आगरा: पूर्व शिक्षक बना हैवान, एनसीसी शिक्षिका पर शारीरिक शोषण और धमकी का आरोप, केस दर्ज

agralivenews

आगरा (Agra Live News): उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला एनसीसी शिक्षिका ने अपने पूर्व शिक्षक पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने और धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना सदर में एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक ने की शोषण की कोशिश

मामले के अनुसार, पीड़िता एक निजी स्कूल में एनसीसी शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। उसी स्कूल में कामेंद्र नाम का एक शिक्षक भी पढ़ाता था। आरोप है कि वह लगातार महिला से दोस्ती का दबाव बना रहा था और 22 जुलाई 2024 को प्रपोज कर दिया। महिला ने स्पष्ट शब्दों में इनकार कर दिया और याद दिलाया कि कामेंद्र कभी उसका शिक्षक रह चुका है और उम्र में भी वह 15-16 साल बड़ा है।

इंकार पर मिली धमकी: “पुलिस भी कुछ नहीं कर पाएगी”

इंकार करने पर आरोपी शिक्षक ने पीड़िता को धमकी दी कि वह उसका जीना हराम कर देगा और बाहर निकलना तक मुश्किल कर देगा। डर और दबाव के चलते महिला ने स्कूल की नौकरी छोड़ दी और आगे की पढ़ाई के लिए एक कोचिंग में एडमिशन ले लिया।

आगरा में मानसून बीमारियां बेकाबू: बच्चों में फूड पॉइजनिंग, पीलिया और स्किन इंफेक्शन के मरीज दोगुने – Agra Live News

रास्ते में रोक कर होटल चलने की जिद, विरोध पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी

कोचिंग जाते समय आरोपी ने पीड़िता को रास्ते में रोक लिया और होटल में चलने का दबाव बनाने लगा। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने एडिट की गई अश्लील फोटो दिखाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इससे दहशत में आई युवती ने कोचिंग जाना भी बंद कर दिया।

आगरा में मॉडल रोड बनी मुसीबत: बीच सड़क पर खंभे और ऊंचे मैनहोल से बढ़े हादसे – Agra Live News

थाना सदर में केस दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की

पीड़िता ने हिम्मत कर पुलिस से संपर्क किया और मामला दर्ज कराया। थाना सदर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा और पीड़िता को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।

Related Posts

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल; बरौली अहीर में आधी रात को बड़ा हादसा AgraLiveNews  आगरा के बरौली अहीर क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12:30…

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर; पहाड़ों पर बारिश जारी, फिर बढ़ सकता है खतरा AgraLiveNews  आगरा में बीते कुछ दिनों से उफान पर रही यमुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 6 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 0 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 0 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में