Agra University: बीडीएस परीक्षा कार्यक्रम जारी — 5 अगस्त से शुरू होंगी परीक्षाएं, प्रवेश पत्र वेबसाइट से करें डाउनलोड

आगरा: बीडीएस की परीक्षाएं 5 अगस्त से, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम

agra live news

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (आगरा विश्वविद्यालय) ने बीडीएस (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) की मुख्य और सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 5 अगस्त से 25 अगस्त तक एकल पाली में आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेंगी।

Agra Live News: ऑपरेशन के बाद नहीं आया होश, मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा — शव नहीं देने पर पुलिस बुलानी पड़ी – Agra Live News

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीडीएस तृतीय और चतुर्थ प्रोफेशनल की मुख्य और पूरक परीक्षाएं इस कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की जाएंगी। इसमें तीन प्रमुख डेंटल कॉलेजों के छात्र शामिल होंगे—मथुरा का केडी डेंटल कॉलेज, कानपुर का रामा डेंटल कॉलेज, और मोदी नगर का डीजे डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च।

आगरा धर्मांतरण केस: बुर्का, बदले नाम और AK-47 के साथ फोटो… सगी बहनों को निकाह के बहाने फंसाया, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे – Agra Live News

परीक्षाओं के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों में भी बदलाव किया गया है। मथुरा के केडी डेंटल कॉलेज और कानपुर के रामा डेंटल कॉलेज के विद्यार्थियों की परीक्षाएं मथुरा के बीएसए कॉलेज में कराई जाएंगी। वहीं, डीजे डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च, मोदी नगर के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र बागपत का दिगंबर जैन कॉलेज निर्धारित किया गया है।

Agra Live News: आईएसबीटी के सामने हाईवे पर अवैध बस अड्डा, बंद सर्विस रोड से बढ़ा हादसे का खतरा – Agra Live News

परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षार्थी जल्द ही अपने प्रवेशपत्र भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

छात्रों को समय से प्रवेशपत्र डाउनलोड करने और परीक्षा केंद्र पर नियत समय से पूर्व पहुंचने की सलाह दी गई है। विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित कॉलेजों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश भेज दिए हैं।

Related Posts

Agra News: रोजगार मेले में 100 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, चेहरे पर खुशी की लहर; बैंकिंग, आईटी, और निर्माण क्षेत्र में मिली नौकरियां!

Agra Live News: आगरा कैंट स्थित रेलवे ऑफिसर्स क्लब में आयोजित रोजगार मेले में पांच विभागों के 100 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद…

Agra University: कॉलेजों में 2 लाख सीटें खाली, 15 जुलाई तक खुला है रजिस्ट्रेशन का मौका — जानें कैसे लें प्रवेश

 Agra Live News: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की करीब 2 लाख सीटें अब भी खाली हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 6 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 0 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 0 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 0 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 0 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में