Agra News: आगरा की नहर किनारे डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला — गिलास, पाउच और कारतूस के साथ मिली दो दोस्तों की खून से लथपथ लाशें, मंजर देखकर हर कोई दहशत में।

agra live news

Agra Live News: आगरा के गांव अरदाया (अछनेरा) में रविवार रात से लापता दो दोस्तों कृष्णपाल उर्फ केपी (35) और नेत्रपाल (38) की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उनके शव धनाॉली नहर के किनारे खेतों में खून से लथपथ मिले। घटना स्थल से पुलिस ने एक पानी का गिलास, पाउच, एक कारतूस और मृतकों की बाइक बरामद की है। हत्या में धारदार हथियार का इस्तेमाल किए जाने का संदेह जताया जा रहा है।

एआई से पत्नी का फर्जी वीडियो बनाकर घर में मचाया हड़कंप — पति के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी। – Agra Live News

परिजन और ग्रामीणों में गुस्सा, किया पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

मृतकों के शव मिलने के बाद क्षेत्र के ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने करीब एक घंटे तक थाना अछनेरा के बाहर शव रखकर हंगामा किया और भरतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के आश्वासन और घटना की जांच शुरू करने की बात पर प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्वक आंदोलन समाप्त किया।

घटना के पीछे कारण का पता नहीं चल सका

अभी तक हत्या का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल से बरामद साक्ष्यों की मदद से जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

Agra News: सड़क पर तड़पता रहा मासूम बेटा, गुज़रते राहगीरों ने भी नहीं की मदद — छात्र की दर्दनाक मौत ने सभी का दिल कांपाया। – Agra Live News

क्या था आखिरी वक्त का हाल?

कृष्णपाल सिंह के छोटे भाई अजय पाल ने बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे कृष्णपाल घर के पास स्थित प्लॉट पर लगे सबमर्सिबल पंप को बंद करने गया था। वहीं पास में ही नेत्रपाल का घर था। बाद में कृष्णपाल बिना किसी को बताए अपनी बाइक लेकर नेत्रपाल के साथ चला गया। लगभग एक घंटे बाद उन्हें फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुए और बाद में दोनों के मोबाइल बंद हो गए। इसके बाद वे लापता हो गए।

Related Posts

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल; बरौली अहीर में आधी रात को बड़ा हादसा AgraLiveNews  आगरा के बरौली अहीर क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12:30…

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर; पहाड़ों पर बारिश जारी, फिर बढ़ सकता है खतरा AgraLiveNews  आगरा में बीते कुछ दिनों से उफान पर रही यमुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 7 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 1 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में