कोरोना में बदलते फैशन के साथ तैयार है आगरा की मॉडल

फैशन इंडस्ट्री चुनौतियों के नए दौर में प्रवेश कर चुकी है…यह डिजिटल दुनिया है… यहां मुकाबला पढ़े-लिखों के बीच ही है, इसलिए खुद को ब्रांड के रूप में स्थापित करना होगा…। यह निचोड़ है उस चर्चा का जो शुक्रवार को आरोही इवेंट के वेबिनार में फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी मॉडल्स, इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर, कोरियोग्राफर, इवेंट मैनेजर के बीच हुई। इसे नाम दिया गया ‘हैं तैयार हम’।

ग्लैमर लाइव फिल्म्स से लेखक निर्देशक सूरज तिवारी ने कहा कि जो दौर आगे का है, उसमें अपने आप को एक ब्रांड बनाने की जरूरत है। अब डिजिटल दौर में कम्पटीशन पढे़-लिखे लोगों के बीच ही रह जाएगा।
आईआईएफटी के निदेशक विनीत बवानिया ने कहा कि इंसान की जरूरत है रोटी, कपड़ा और मकान है। इसलिए कपड़े से जुड़ी इंडस्ट्री खत्म नहीं होगी, चुनौतियां हो सकती हैं।

फैशन एक्सपर्ट डॉ. महेश धाकड़ ने कहा कि ऑनलाइन बाजार तेजी से बढ़ेगा, हमें अपने आप को उसके हिसाब से बनाना है बस। फैशन कोरियोग्राफर प्रतीक लाम्बा ने कहा कि जरूरतों के हिसाब से फैशन वर्ल्ड बदलेगा और हम नए अविष्कारों के साथ आगे बढे़ंगे। मॉडल आशु राहुल और पुणे की मॉडल मोनिका यादव ने अपनी बात में कहा कि ये आप को तय करना है कि आपको किस के साथ काम करना है।करिश्मा कर्दम ने कहा कि अच्छा पैसा मिलेगा तो इंडस्ट्री भी आगे बढ़ेगी और कलाकार भी। मिस आगरा निहारिका सिंह ने कहा कि सभी इंडस्ट्री विकेंद्रित होंगी। इसका लाभ सबको मिलेगा।

मॉडल सारा मून ने कहा कि आप चयनित काम करें लेकिन अच्छा करें, और ना कहना भी आना चाहिए। अंशिका सक्सेना ने कहा कि लॉकडाउन के बाद हम नई दुनिया में प्रवेश करेंगे और यकीन मानिए कि हम फिर से कामयाब होंगे। आरोही इवेंट्स के अमित तिवारी ने आभार व्यक्त किया।

Related Posts

ऐश्वर्या बच्चन,आराध्या भी हुए कोरोना पॉजिटिव

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या ने भी अपने पति अभिषेक बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन के संक्रमण के कुछ घंटों बाद कोरोनोवायरस के लिए परीक्षणकराया जिसकी रिपोर्ट…

अनुपम खेर की फैमिली भी हुई कोरोना पॉजिटिव

अनुपम खेर के फॅमिली मेंबर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है | अनुपम खेर ने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी है कि उनकी माँ , भाभी और भतीजी का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 7 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 1 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में