कोविड-19 के टीके का करना होगा अभी और इंतजार

भारत में कोरोना के टीके को 15 अगस्त तक तैयार करने के दावे के बीच सीएसआईआर के सेलुलर एवं आणविक जीव विज्ञान केंद्र के बयान ने सबकी चिंता बढ़ा दी है। सीसीएमबी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि कोविड-19 के टीके की उम्मीद अगले साल की शुरुआत से पहले नहीं की जा सकती है क्योंकि इस प्रक्रिया में काफी परीक्षण और आंकड़ों की जांच होती है।

इससे पहले आईसीएमआर के दुनिया का पहला कोविड-19 टीका 15 अगस्त तक तैयार करने के की बात कही है. सीएसआईआर-सीसीएमबी के निदेशक राकेश मिश्रा ने कहा कि इस संदर्भ में आईसीएमआर का पत्र आंतरिक उपयोग के लिए हो सकता है और इसका उद्देश्य अस्पतालों पर नैदानिक मानव परीक्षण के लिए तैयार रहने का दबाव बनाना हो।

इस औषधि के 15 अगस्त तक तैयार हो जाने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर मिश्रा ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘अगर सबकुछ वास्तव में बिल्कुल किताब में लिखी योजना के मुताबिक हुआ तब हम छह से आठ महीनों में इस बारे में सोच सकते हैं कि अब हमारे पास टीका है, क्योंकि आपको बड़ी संख्या में परीक्षण करना है। यह कोई ऐसी दवा नहीं है कि कोई बीमार हुआ तो आपने उसको दे दी और देखें कि वो ठीक हुआ या नहीं।’

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने शुक्रवार को कुछ चुनिंदा आयुर्विज्ञान संस्थानों और अस्पतालों को लिखा था कि वे यहां स्थित भारत बायोटेक के साथ मिलकर तैयार किया जा रहा कोरोना वायरस का टीका कोवेक्सिन के नैदानिक परीक्षणों की मंजूरी लेने के काम में तेजी लाएं। भारत बायोटेक की इस दवा को 15 अगस्त को जारी करने की योजना है।

मिश्रा ने कहा, ‘वास्तव में टीका विकसित करने में कई साल लग जाते हैं, लेकिन आप उस स्थिति में हैं जहां इसकी नितांत आवश्यकता है। हो सकता है अगले साल की शुरुआत तक अगर बात बन जाए तो हम उम्मीद कर सकते हैं। उस से पहले नहीं। जहां तक मेरी समझ है उससे पहले संभावना बहुत कम है।’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सीसीएमबी अभी रोजाना 400 से 500 कोविड-19 जांच कर रहा है और उसने जांच के एक नए तरीके को अपनाने का प्रस्ताव आईसीएमआर के पास भेजा है, जिसमें कम समय और मानव श्रम लगेगा।

उन्होंने कहा, “हम काफी जांच कर रहे हैं…रोजाना 400 से 500 जांच। एक सीमा है जिसके कारण आप कुछ तय संख्या से आगे नहीं जा सकते। लेकिन हमनें आईसीएमआर को जांच के नए तरीके का प्रस्ताव भेजा है। यह छोटी विधि है। इसे सुरक्षित तरीके से किया जा सकता है और इसमें समय भी आधा लगेगा। यह कम खर्चीली है और इसमें मानव संसाधन की भी कम आवश्यकता है। हम इस पर आईसीएमआर से परामर्श मिलने का इंतजार कर रहे हैं।”

Related Posts

कोविड वैक्सीन से मौतों का कोई सीधा संबंध नहीं — ICMR और AIIMS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

क्या कोविड वैक्सीन से हो रही हैं अचानक मौतें? ICMR और AIIMS की रिपोर्ट में सच्चाई सामने आई कोविड-19 वैक्सीन और अचानक होने वाली मौतों के बीच कोई सीधा संबंध…

आज एसएन मेडिकल कॉलेज से भागा कोरोना पेशेंट

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज अपने दोस्त की ससुराल पहुंच गया,जल्द ही ससुराल वालों के भी सैंपल लिए जाएंगे।आगरा के राजपुर चुंगी के रहने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 28 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 530 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 25 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 34 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 20 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 19 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में