क्या आप भी हैं क्रेडिट कार्ड लोन से परेशान?

शहरी क्षेत्रों में युवा पीढ़ी के बीच क्रेडिट कार्ड बेहद लोकप्रिय हैं। क्रेडिट कार्ड आसानी से उपलब्ध होने के साथ यदि आपके पास जॉब है और एक अच्छा वेतन है, तो लोगों को अपने साथ नकदी ले जाने की आवश्यकता ही नहीं होती | कई बार क्रेडिट कार्ड के गलत इस्तेमाल से लोन का बोझ बढ़ जाता है। जिससे परेशान होकर लोग न्यूनतम राशि का भुगतान करने की गलती करते हैं। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड लोन के बोझ तले दबे हैं तो यह आपके लिए लाभदायक हो सकता है |

क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता तक पहुंचें

यदि आप समय से अपने क्रेडिट कार्ड के बिल का अधिकांश भुगतान कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बहुत अच्छी बात है, इससे आपके लोन का बोझ तो कम होगा ही साथ ही सिबिल स्कोर भी मजबूत होगा । यदि आपका पिछले समय में कार्ड रीपेमेंट रिकॉर्ड अच्छा रहा है, तो आप क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता से अनुरोध कर सकते हैं अगर बिल आपकी अपेक्षा से अधिक है तो रीपेमेंट की शर्तों में छूट दी जा सकती है। यदि आप एक जिम्मेदार ग्राहक हैं, तो अधिकांश कर्जदाता, यदि संभव हो तो एक रास्ता खोज लेंगे।

ठोस रीपीमेंट प्लानिंग

कर्ज से बाहर निकलने के लिए आप रीपेमेंट रणनीतियों के तहत भी काम कर सकते हैं। आप ‘न्यूनतम से अधिक भुगतान’ कर सकते हैं तथा ‘डेब्ट स्नोबॉल’ विकल्प भी चुन सकते हैं। यदि आपके पास सरप्लस बचत है, तो आप अपने लोन को कम करने के लिए हर महीने देय न्यूनतम राशि से अधिक भुगतान कर सकते हैं।

पर्सनल लोन में करें कनवर्ट

यदि आपका क्रेडिट कार्ड लोन ज्यादा है और आप इसे चुकाने में समर्थ नहीं हैं, तो आप अपनी क्रेडिट सीमा को पर्सनल लोन में भी बदल सकते हैं और EMI में भुगतान कर सकते हैं। हालांकि, यह महंगा तरीका है क्योंकि पर्सनल लोन पर ब्याज दर बहुत अधिक है। इस विधि का इस्तेमाल केवल तब करें जब आपके पास अपना क्रेडिट कार्ड लोन को चुकाने का अन्य तरीका न हो

स्थायी निर्देश

अधिकांश कर्जदाताओं के पास क्रेडिट कार्ड भुगतान पर ऑटोमेटिक पेमेंनट की सुविधा भी दी गयी है। आप भुगतान के लिए स्थायी निर्देश सेट कर सकते हैं ताकि नियत तारीख को याद करने में देरी न हो | आप हर महीने एक तारीख के लिए, अपने क्रेडिट कार्ड के लिए स्थायी अनुदेश विकल्प भी सेट कर सकते हैं।

Related Posts

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल; बरौली अहीर में आधी रात को बड़ा हादसा AgraLiveNews  आगरा के बरौली अहीर क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12:30…

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर; पहाड़ों पर बारिश जारी, फिर बढ़ सकता है खतरा AgraLiveNews  आगरा में बीते कुछ दिनों से उफान पर रही यमुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 0 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 0 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 0 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 0 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में