पूर्व विधायक राकेश बाबू की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पति ASP लखनऊ पर प्रताड़ना का आरोप

पूर्व विधायक राकेश बाबू की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पति ASP लखनऊ पर प्रताड़ना का आरोप

फिरोजाबाद : बसपा के पूर्व विधायक राकेश बाबू की सबसे छोटी बेटी नीतेश कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता और पूर्व विधायक ने दावा किया कि उनकी बेटी को शादी के बाद से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। बेटी की मौत की खबर मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है।

नीतेश की शादी नवंबर 2012 में इटावा के भीमनगर निवासी मुकेश प्रताप सिंह से हुई थी, जो फिलहाल लखनऊ में CB-CID में ASP के पद पर तैनात हैं।

फिरोजाबाद: मासूम से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को 44 दिन में उम्रकैद, माता-पिता व भाई को भी सजा – Agra Live News

फंदे से लटकी मिली बेटी, फोन पर मिली सूचना

राकेश बाबू ने बताया कि उन्हें पहले बेटी से मारपीट की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह अपने बेटों और अन्य परिजनों के साथ लखनऊ रवाना हो रहे थे। इसी दौरान उनकी नातिन ने फोन कर बताया कि मां नीतेश फंदे से लटकी हुई मिली है।

परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही ASP मुकेश प्रताप और उनके परिवार द्वारा नीतेश को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

आगरा: दुकान के पास टॉयलेट करने से रोका तो दुकानदार परिवार समेत पीटा, सामान भी सड़क पर फेंका – Agra Live News

राजनीतिक और पुलिस महकमे में हलचल

पूर्व विधायक राकेश बाबू फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला नगला करन सिंह निवासी हैं। वे 2007 से 2017 तक बसपा से विधायक रहे। मामले में ASP स्तर के अधिकारी पर गंभीर आरोप लगने से पुलिस और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल मच गई है।

पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

🔴 क्या कहती है पुलिस?

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। परिवार के आरोपों के आधार पर पति और ससुराल पक्ष की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। आत्महत्या है या किसी अन्य वजह से मौत — इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

Related Posts

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल; बरौली अहीर में आधी रात को बड़ा हादसा AgraLiveNews  आगरा के बरौली अहीर क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12:30…

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर; पहाड़ों पर बारिश जारी, फिर बढ़ सकता है खतरा AgraLiveNews  आगरा में बीते कुछ दिनों से उफान पर रही यमुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 6 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 0 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 0 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 0 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में