रोटी पर 5% तो पराठे पर 18 फीसदी GST का फरमान, सोशल मीडिया ने लिए मजे

कर्नाटक में जीएसटी के एक आदेश को लेकर सोशल मीडिया में खूब मजे लिए जा रहे हैं. इस आदेश में कहा गया है कि रोटी और पराठा में अंतर है, इसलिए रोटी पर तो 5 फीसदी ही वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगेगा, लेकिन पराठे पर यह 18 फीसदी की दर से लगेगा.

इस खबर के आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जमकर मजे ले रहे हैं. प्रख्यात उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी ट्वीट कर इस पर चुटकी ली. गौरतलब है कि आमतौर पर लोग खान-पान में रोटी और पराठा को अलग नहीं समझते, लेकिन वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दुनिया में दोनों एक समान नहीं हैं.

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक एक जीएसटी विवाद को लेकर कर्नाटक की एडवांस रूलिंग्स अथॉरिटी ने फैसला दिया है कि केरल के मालाबार पराठे पर 18 फीसदी की दर से जीएसटी दर लगेगा, जबकि रोटी पर पांच फीसदी जीएसटी दर लागू है.

इस बारे में एक याचिका दायर कर मांग की गई थी कि मालाबार पराठे को ‘खाखरा, चपाती या रोटी’ की श्रेणी में घोषित किया जाए. लेकिन अथॉरिटी फॉर एडवांस रूलिंग्स (कर्नाटक पीठ) ने याचिकाकर्ता की इस मांग को खारिज कर दिया. जीएसटी नोटिफिकेशन के शेड्यूल 1, एंट्री 99 ए के तहत रोटी पर पांच फीसदी की दर से जीएसटी लगता है.

पीठ ने रोटी और पराठे पर अलग-अलग जीएसटी लगाने का फैसला देते हुए दलील दी कि रोटी पहले से ही बना-बनाया या पूरी तरह से पका हुआ उत्पाद है, जबकि पराठा को खाने के लिए परोसने से पहले गरम करना पड़ता है. असल में जिस पराठे पर यहां जीएसटी लगने की बात है वह रेडी टु कुक यानी तैयार पराठा होता है, जिसे गर्म कर खाया जा सकता है. इस पराठे को खाने लायक बनाने के लिए और प्रोसेसिंग करने की जरूरत पड़ती है.

 कहा आनंद महिंद्रा ने

इस बार में आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा, ‘देश जब कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहा है, तो यह बात आपको चकित कर सकती है कि हम पराठे को लेकर चिंतित हैं. भारतीयों में जिस तरह से जुगाड़ का कौशल है, मुझे पक्का यकीन है कि कोई परोटीज का एक तीसरी श्रेणी तैयार कर लेगा.’

Related Posts

Agra Live News: खेत में पकड़ पढ़ी इस युगल की अनोखी प्रेम कहानी — गांव वालों ने बीच खेत भारी त्योहार मना डाला! #UniqueWedding #Trending

Agra Live News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के निबोहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। दोनों खेत में बैठकर बातचीत कर…

ऑफिस टाइम में झपकी लेने पर बॉस ने कुछ ऐसा किया

देखे ऑफिस टाइम में सोते हुए कर्मचारी के साथ उसके बॉस ने क्या किया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 7 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 1 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में