अनलॉक में मिली कोरोना को पूरी आज़ादी,मौत का ग्राफ बड़ा

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोविड-19 के आठ नये मामले आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,132 हो गई है। इनमे से 15 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिले में अबतक 929 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं जबकि 128 मरीजो का उपचार चल रहा हैं। आगरा में कोरोना सेअब तक 75 लोगों की मौत हो चुकी है। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने की है।

अनलॉक-1 में बड़ी तेजी से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं, साथ ही रिकवरी रेट भी घट गया है। संक्रमण के कारण हो रही मौतों की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। अनलॉक-1 के 20 दिनों में 33 मरीज डैम तोड़ चुके है, जबकि मई के अंतिम 20 दिनों में यह आंकड़ा 17 था । मृतकों की संख्या में दोगुनी बढ़ोतरी देखी गयी है।

लॉकडाउन खत्म होने के बाद वायरस का एक नया रूप सामने आया है। अनलॉक 1 में एक तरफ स्वस्थ होने की दर घटती जा रही है, दूसरी तरफ मृतक संख्या व संक्रमित मरीज की संख्या लगातार बढ़रही हैं। 1 -20 जून तक ताजनगरी में 243 नए मरीज मिले जबकि स्वस्थ होने वालों की तादात सिर्फ 153 है। इन 20 दिनों में 33 संक्रमितों की मौत हो चुकी है10 – 30 मई तक 434 मरीज स्वस्थ हुए। अनलॉक-1 में मरीजो के स्वस्थ होने की दर कम हुई हैं। मई के अंतिम 20 दिनों में सिर्फ 141 नए मरीज मिले जिनकी संख्या अब 243 हो गई। बीते माह से इस माह 102 मरीज कम आए है । आंकड़ों के अनुसार खतरा कम होने के बजाय लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

नयी पॉलिसी के बदलाव से हुआ यह असर
लॉकडाउन में अप्रैल माह में रिकॉर्ड 537 संक्रमित केस पाए गए | जिसके बाद एक नई डिस्चार्ज पॉलिसी लायी गयी जिसमे 10 से 12 दिनों में संक्रमितों को जांच के बाद घर भेजा जाने लगा। इससे स्वस्थ होने की दर अचानक से बढ़ गई। जून में फिर मरीजो की संख्या बढ़ने लगी , लेकिन इनमें पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों की संख्या अधिक पायी गयी थी। ऐसे में स्वस्थ होने की दर गिरती जा रही है ।

Related Posts

कोविड वैक्सीन से मौतों का कोई सीधा संबंध नहीं — ICMR और AIIMS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

क्या कोविड वैक्सीन से हो रही हैं अचानक मौतें? ICMR और AIIMS की रिपोर्ट में सच्चाई सामने आई कोविड-19 वैक्सीन और अचानक होने वाली मौतों के बीच कोई सीधा संबंध…

आज एसएन मेडिकल कॉलेज से भागा कोरोना पेशेंट

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज अपने दोस्त की ससुराल पहुंच गया,जल्द ही ससुराल वालों के भी सैंपल लिए जाएंगे।आगरा के राजपुर चुंगी के रहने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 6 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 1 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में