गोलगप्पे खाने से 20 बच्चों और 5 महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची

agra live news

जिला मथुरा के सौंख कस्बे में शनिवार को गोलगप्पे खाने के बाद बच्चों और महिलाओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। देखते ही देखते 20 बच्चों और 5 महिलाओं को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। परिजन उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पतालों और क्लीनिकों में लेकर पहुंचे।

Agra Live News: डीएम की फोटो लगाकर व्हाट्सएप पर ठगी की कोशिश, अधिकारियों को भेजे गए मैसेज, केस दर्ज – Agra Live News

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) संजीव यादव, सीएससी प्रभारी नेहा चौधरी और अन्य डॉक्टरों की टीम दो एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। डॉक्टरों ने गांव में ही प्राथमिक उपचार दिया और बीमार लोगों को दवाइयां दीं। कुछ बच्चों को अड़ींग और सौंख के निजी क्लीनिकों में भर्ती कराया गया है।

Agra News: दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का बिलिंग एप 26 और 29 जुलाई को दो-दो बार बंद रहेगा, सेवाएं रहेंगी बाधित – Agra Live News

सीएससी प्रभारी नेहा चौधरी ने बताया कि खाने में इस्तेमाल पानी या सामग्री की गुणवत्ता खराब होने के कारण फूड पॉइजनिंग की आशंका है। मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने गंभीर रूप से बीमार बच्चों को जरूरत पड़ने पर जिला अस्पताल रेफर करने की तैयारी की है।

गांव में फैले इस अचानक स्वास्थ्य संकट को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और संदिग्ध गोलगप्पे विक्रेता की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग ने गांव में सतर्कता बरतने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।

स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन जांच जारी है।

Related Posts

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल; बरौली अहीर में आधी रात को बड़ा हादसा AgraLiveNews  आगरा के बरौली अहीर क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12:30…

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर; पहाड़ों पर बारिश जारी, फिर बढ़ सकता है खतरा AgraLiveNews  आगरा में बीते कुछ दिनों से उफान पर रही यमुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 6 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 0 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 0 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में