आगरा: मानसून में खुदाई पर रोक के बावजूद खोदे 1000 से अधिक गड्ढे, जलभराव से बढ़ा हादसों का खतरा

आगरा: मानसून में खुदाई पर रोक के बावजूद Airtel ने खोदे 1000 से अधिक गड्ढे, जलभराव से बढ़ा हादसों का खतरा

agralivenews

आगरा। नगर निगम की स्पष्ट मनाही के बावजूद, टेलीकॉम कंपनी Airtel द्वारा आगरा के कई क्षेत्रों में फाइबर ऑप्टिकल केबल बिछाने के लिए मनमानी तरीके से गड्ढे खोदने का सिलसिला जारी है। ट्रांसपोर्ट नगर, खंदारी, महर्षिपुरम, गैलाना सहित दर्जनों इलाकों में 1,000 से अधिक गड्ढे खोद दिए गए हैं, जो अब मानसून के जलभराव के कारण जानलेवा जाल बनते जा रहे हैं।

मानसून में खुदाई पर पूरी तरह रोक, फिर भी जारी है काम

नगर निगम ने 25 जून से 30 सितंबर तक सड़कों पर किसी भी प्रकार की खुदाई पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। यहां तक कि पूर्व में जारी की गई अनुमतियों को भी निरस्त कर दिया गया है। इसके बावजूद, Airtel कंपनी द्वारा मानसून के दौरान खुदाई जारी है, जो साफतौर पर नियमों की अवहेलना है।

अयोध्या में भीख मंगवाने के लिए किया जा रहा था हाथी का इस्तेमाल, वन विभाग की कार्रवाई में मिला आज़ाद – Agra Live News

हादसे का शिकार हुए बाइक सवार युवक

शुक्रवार रात गैलाना क्षेत्र में एक गंभीर हादसा होते-होते बच गया, जब दो बाइक सवार युवक जलभराव से भरे एक गड्ढे में गिर गए। गनीमत रही कि उनकी गति धीमी थी, जिससे वे बाल-बाल बच गए। महर्षिपुरम में भी राजेश और कमल सिंह नामक दो युवक ऐसे ही गड्ढे में गिर गए थे। स्थानीय निवासियों की मदद से उन्हें घर पहुंचाया गया।

खेरागढ़ के चेकडैम में डूबे तीन युवक, दो की मौत – राजस्थान के घाटोली गांव के थे मृतक, गांव में छाया मातम – Agra Live News

क्षेत्रीय नागरिकों में आक्रोश

पूर्व पार्षद मुकेश यादव ने बताया कि कंपनी बीते एक महीने से खुदाई कर रही है, और तमाम शिकायतों के बावजूद नगर निगम की चेतावनियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। हरेंद्र यादव, एक स्थानीय निवासी ने बताया कि दो हफ्तों में चार बार नगर निगम के अवर अभियंता खुदाई रुकवाने आए, लेकिन कंपनी ने काम जारी रखा

चलती ट्रेन में सीट को लेकर विवाद, चाकू से हमला कर घायल किया यात्री को – यात्रियों की बहादुरी से टली बड़ी अनहोनी – Agra Live News

जानलेवा साबित हो चुके हैं ऐसे गड्ढे

यह कोई पहली बार नहीं है जब खोदे गए गड्ढों ने लोगों की जान ली हो। लोहामंडी क्षेत्र में जल निगम द्वारा छोड़े गए गड्ढे में दो बच्चे गिर गए थे, जिसमें से एक की मौत हो गई थी। पिछले साल शंकरगढ़ पुलिया पर स्कूटी सवार राजेश कुमार की भी मौत गड्ढे के कारण हुई थी।

नगर निगम का सख्त रुख

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा:

“मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की खुदाई पर पूरी तरह से रोक है। पहले से जारी अनुमति भी 30 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है। टेलीकॉम कंपनियों की शिकायतों पर जांच कर जुर्माना लगाया जाएगा। यदि नियमों का पालन नहीं हुआ तो उनका सामान जब्त कर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।”

Related Posts

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल; बरौली अहीर में आधी रात को बड़ा हादसा AgraLiveNews  आगरा के बरौली अहीर क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12:30…

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर; पहाड़ों पर बारिश जारी, फिर बढ़ सकता है खतरा AgraLiveNews  आगरा में बीते कुछ दिनों से उफान पर रही यमुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 6 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 0 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 0 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में