“पुष्पा स्टाइल” में भूसे के नीचे छिपाकर की जा रही थी शराब तस्करी, 24 लाख की शराब बरामद, दो गिरफ्तार

आगरा: “पुष्पा स्टाइल” में भूसे के नीचे छिपाकर की जा रही थी शराब तस्करी, 24 लाख की शराब बरामद, दो गिरफ्तार

agralivenews

आगरा। आगरा की कमला नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए “पुष्पा स्टाइल” में शराब की तस्करी कर रहे दो तस्करों को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कैंटर वाहन में भूसे और चोकर की बोरियों के नीचे शराब की पेटियां छिपाकर बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके से 341 पेटी अवैध शराब, एक कैंटर, दो मोबाइल, 170 बोरी भूसा और चोकर के साथ नकद ₹1000 भी बरामद किया।

शराब की अनुमानित कीमत ₹24.36 लाख

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि कमला नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कैंटर में भारी मात्रा में शराब तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर सिकंदरा की ओर से आ रहे संदिग्ध कैंटर को रोका गया। जांच करने पर जब चोकर और भूसे की बोरियां हटाईं, तो नीचे 341 अलग-अलग ब्रांड की शराब की बोतलों से भरे कार्टन मिले, जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत ₹24.36 लाख बताई जा रही है।

आगरा: मानसून में खुदाई पर रोक के बावजूद खोदे 1000 से अधिक गड्ढे, जलभराव से बढ़ा हादसों का खतरा – Agra Live News

हरियाणा से बिहार जा रही थी शराब

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

  • संदीप कश्यप, निवासी थाना बड़ी, जिला सोनीपत, हरियाणा

  • कुलदीप, निवासी गांव निरोजपुर, थाना कोतवाली, बागपत, उत्तर प्रदेश

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह शराब चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही थी। बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण वहां इसकी कीमत दो से तीन गुना तक मिलती है। उन्होंने स्वीकार किया कि पुलिस चेकिंग से बचने के लिए भूसे में छिपाकर शराब ले जाना सबसे सुरक्षित तरीका मानकर इस तकनीक को अपनाया था।

खेरागढ़ के चेकडैम में डूबे तीन युवक, दो की मौत – राजस्थान के घाटोली गांव के थे मृतक, गांव में छाया मातम – Agra Live News

Related Posts

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल; बरौली अहीर में आधी रात को बड़ा हादसा AgraLiveNews  आगरा के बरौली अहीर क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12:30…

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर; पहाड़ों पर बारिश जारी, फिर बढ़ सकता है खतरा AgraLiveNews  आगरा में बीते कुछ दिनों से उफान पर रही यमुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 6 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 0 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में