UP Board Result 2020 : इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र में होंगे कई बदलाव

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 का परिणाम एक साथ 27 जून को घोषित होगा। बोर्ड की ओर से रिजल्ट की तैयारियां अंतिम चरण की ओर हैं। पहली बार अंक और प्रमाणपत्र पर सभी परीक्षार्थी व उनके माता-पिता का नाम अंग्रेजी के साथ ही हिंदी में भी लिखा होगा। इसके अलावा अंकपत्र में कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं। यह सब परीक्षार्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखकर हो रहा है।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं तय समय पर हुईं और मूल्यांकन कार्य भी नियत समय पर शुरू हुआ लेकिन, कोरोना संकट की वजह से निरंतर होती चली गई। इसी माह उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा होते ही परिणाम की तारीख भी घोषित की जा चुकी है। परिणाम तैयार करने वाली एजेंसियां तेजी से जुटी हैं। पिछले वर्ष एक परीक्षार्थी के नाम की स्पेलिंग में गड़बड़ी पर हाई कोर्ट में याचिका हुई थी, कोर्ट ने आदेश दिया था कि सभी परीक्षार्थियों का नाम अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी लिखा जाए। उसका अनुपालन इस वर्ष के अंक व प्रमाणपत्र में होने जा रहा है। परीक्षार्थी के साथ ही उसके माता-पिता का नाम भी दोनों भाषाओं में लिखा होगा।

यूपी बोर्ड प्रशासन सचिव नीना श्रीवास्तव की अगुवाई में निरंतर नव प्रयोग करता रहा है। उन्होंने यह लय सेवानिवृत्ति के ऐन मौके तक नहीं छोड़ी है। अब तैयारी है कि इंटर के उन परीक्षार्थियों के अंकपत्र में कंपार्टमेंट प्रिंट कराया जाए, ताकि वह इसके लिए आवेदन कर सकें। ज्ञात हो कि शासन का आदेश है कि हाईस्कूल की तर्ज पर इंटर के परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट परीक्षा होगी। यानी एक विषय में फेल होने वालों को परीक्षा उत्तीर्ण करने का एक अवसर और मिलेगा।

इसी तरह से हर अंकपत्र पर स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने की तारीख का जिक्र करने की तैयारी है। हर वर्ष परीक्षा परिणाम के बाद बोर्ड स्क्रूटनी के लिए आवेदन की तारीख घोषित करता रहा है। अंकपत्र में लिखे होने से परीक्षार्थी अपनी सुविधा से आवेदन कर सकेगा। यूपी बोर्ड प्रशासन कंपार्टमेंट परीक्षा और स्क्रूटनी के लिए इस बार से ऑनलाइन आवेदन ही लेगा। पहले स्क्रूटनी के लिए ऑफलाइन आवेदन होते थे। सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि अंकपत्र में संशोधन का प्रस्ताव भेज रहे हैं।

Related Posts

Agra University: बीडीएस परीक्षा कार्यक्रम जारी — 5 अगस्त से शुरू होंगी परीक्षाएं, प्रवेश पत्र वेबसाइट से करें डाउनलोड

आगरा: बीडीएस की परीक्षाएं 5 अगस्त से, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (आगरा विश्वविद्यालय) ने बीडीएस (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) की…

Agra News: रोजगार मेले में 100 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, चेहरे पर खुशी की लहर; बैंकिंग, आईटी, और निर्माण क्षेत्र में मिली नौकरियां!

Agra Live News: आगरा कैंट स्थित रेलवे ऑफिसर्स क्लब में आयोजित रोजगार मेले में पांच विभागों के 100 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 7 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 1 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में