
आगरा मुहब्बत की नगरी है, लेकिन लोगों के दिलों में नफरत का गजब उदाहरण इन दिनों देखने को मिला है। अनलॉक-1 में यहां अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। एक जून से 27 जून तक आगरा जोन में हत्या की 39 वारदातें हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा घटनाएं आगरा में पायी गयी।
कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा था। उस समय आम लोगों के साथ अपराधी भी घरों में कैद हो गए थे। सड़कों पर सिर्फ पुलिस नजर आ रही थी। लॉकडाउन में पुलिस भी काफी सख्त थी। नतीजा यह रहा , 22 मार्च से लेकर एक जून के बीच अपराध का ग्राफ तेजी से गिरा और पुलिस ने राहत की सांस ली। आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में चोरी, डकैती, मर्डर, लूट, वाहन चोरी और दुष्कर्म जैसी घटनाओं में कुछ हद तक कमी आई है ।














































