ताजमहल का नजारा अब होगा और भी करीब: यमुना किनारे बनेगा खूबसूरत!
शहरवासियों और पर्यटकों के लिए जल्द ही एक नया तोहफा मिलने वाला है। ताजमहल का दीदार अब और भी नज़दीक से, और सुकून भरे माहौल में किया जा सकेगा। नगर निगम यमुना किनारे एक सुंदर और व्यवस्थित पाथवे (पैदल मार्ग) विकसित करने की तैयारी में है, जिससे लोग सुबह-शाम टहलते हुए ताजमहल के विहंगम दृश्य का आनंद ले सकेंगे।
इस परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य न केवल यमुना किनारे का सौंदर्यीकरण करना है, बल्कि ताजमहल की ओर आने वाले पर्यटकों को एक नया अनुभव देना भी है। यह पाथवे पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी सैर-सपाटे और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करेगा।