Agra Live News: शाहगंज पुलिस ने महिला के शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले में कांग्रेस के महानगर उपाध्यक्ष जलालुद्दीन को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को दुष्कर्म और जानलेवा हमले के मामले में जेल भेजा गया है। पुलिस ने एफआईआर में धर्मांतरण से जुड़ी धाराएं भी जोड़ी हैं।
UP में राशन माफिया से मिलीभगत का सनसनीखेज मामला! एडीएम की मुश्किलें बढ़ीं – Agra Live News
पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला थाना शाहगंज क्षेत्र की निवासी है। महिला ने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 में भाइयों से विवाद के चलते वह दीवानी न्यायालय गई थीं, जहां उसकी मुलाकात जलालुद्दीन से हुई। उसने खुद को अधिवक्ता बताया और मदद का भरोसा दिया। इसके बाद वह महिला के घर आने-जाने लगा और धीरे-धीरे शोषण शुरू कर दिया।
महिला का आरोप है कि जलालुद्दीन ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता रहा। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि जलालुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।