आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल; बरौली अहीर में आधी रात को बड़ा हादसा

AgraLiveNews
आगरा के बरौली अहीर क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। कानपुर देहात के रसूलाबाद से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन नंबर-2 के पास डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
तुरंत पहुंची पुलिस और यूपीडा टीम
सूचना मिलते ही थाना बमरौली कटारा के प्रभारी हरीश शर्मा और यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी सुधीश शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
हादसे में घायल यात्री:
श्याम सिंह पुत्र रामकुमार, निवासी गोपालपुर, कानपुर देहात
राधा पुत्री नरेंद्र सिंह, निवासी अंधेरी औजार, कानपुर देहात
बैजन्ती पत्नी शिव प्रसाद, निवासी भरथना, इटावा
अंशू पुत्र कैलाश कुमार, निवासी सराय महाजना, औरैया
आकाश, उनकी पत्नी एकता और पुत्री अनन्या, निवासी रसूलाबाद, कानपुर देहात
अमन शर्मा पुत्र संजीव कुमार शर्मा, रसूलाबाद
शशि पुत्री रामप्रकाश, रसूलाबाद
सोनम पुत्री कमलेश और उसकी बहन सीमा, रसूलाबाद
शशि, निवासी उमादीपुर, कानपुर देहात
चंदन पुत्र केबल, निवासी उदरकोट, औरैया
बस कैसे हुई पलटी?
प्रारंभिक जांच के अनुसार, बस चालक को अचानक नींद या झपकी आने की आशंका जताई जा रही है, जिससे बस ने नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई
। जांच जारी है।
















































मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
रवि खवसे, मुलताई (मध्यप्रदेश)