
धनु
आपकी राशि के लिए समय मिला-जुला है । इस महीने जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है लेकिन खर्चा भी बढ़ सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी और पद मिलने की भी संभावना है। लेकिन यात्राएं और परेशानियां बढ़ सकती हैं। चिंता भी बढ़ेंगी। परिवार और जीवनसाथी से मतभेद होने की आशंका है। विवाद हो सकता है। आपकी कही कोई बात दूसरों को परेशान कर सकती है। बोला गया झूठ पकड़ा जा सकता है। गुप्त बातें उजागर होने के योग भी बन रहे हैं। चोट और दुर्घटना की भी आशंका है।
Page 10 of 13














































