
कुंभ
जुलाई में भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण योजना बन सकती हैं।आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कोर्ट केस या अन्य विवादों में आपको विजय मिल सकती है। नई नौकरी या नए बिजनेस की योजनाएं भी बनेंगी। नए लोगों से मुलाकात भी हो सकती है। प्रॉपर्टी के मामलों में महत्वपूर्ण फैसले होने के पुरे योग बन रहे हैं। आप अपनी सूझ-बूझ से मुश्किलों से निपट सकेंगे । लव लाइफ के लिए समय बहुत अच्छा है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। संतान संबंधी मामलों में परेशानियां कम होंगी। संतान की सेहत भी अच्छी रहेगी। इस महीने आपको चोट लग सकती है। आपकी सेहत ठीक नहीं रहेगी अपना ख्याल रखे ।














































