
जिले में अबकोरोना संक्रमण खतरनाक होता जा रहा है। यदि पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों को देखा जाये तो संक्रमण के 10 नए केस सामने आए हैं, जबकि दो इस संक्रमण की जंग से हार गए।अभी शहर के कई कोविड सेंटर्स पर 112 संक्रमित का उपचार चल रहा है। मंगलवार को आगरा में 19,389 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।
मार्च से मई तक मृतकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जबकि संक्रमित व्यक्ति पहले से कम मिल रहे हैं। सवाल यह है कि ऐसा क्यों हो रहा है? जब मरीज कम मिल रहे हैं तो मृतक संख्या इतनी तेजी से क्यों बढ़ रही है?
Page 1 of 3














































