चंबल नदी में बाढ़: खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर, गांव खाली कराने में जुटा प्रशासन
पिनाहट (आगरा) — चंबल नदी में जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार सुबह तक नदी का स्तर खतरे के निशान 130 मीटर को पार करते हुए 133 मीटर तक पहुंच गया। इससे नदी किनारे बसे दर्जनों गांवों में हड़कंप मच गया है।
ग्रामीणों ने अपने पशुओं के साथ ऊंचे स्थानों की ओर पलायन शुरू कर दिया है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों पर लेखपाल, कानूनगो और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। रात में निगरानी बढ़ा दी गई है।
आगरा: बालूगंज चौकी निलंबित, पुलिस पर फर्जी खुलासे का आरोप – Agra Live News
📍 सबसे अधिक प्रभावित गांव:
कछियारा
डंगोरा
रेहा
ऊपरी पुरा
उमरैठापुरा
भगवानपुरा
रानीपुरा
झरनापुरा
केंजरा
गोहरा
भटपुरा
इन गांवों में रात जागकर लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं, जबकि प्रशासन की ओर से मुनादी कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की चेतावनी दी गई है।
📅 पिछली बाढ़ों का अनुभव
2019 और 2022 में भी चंबल नदी में भीषण बाढ़ आई थी, जिसमें फसलें, पशुधन और घरों को भारी नुकसान हुआ था।
इस वर्ष की बाढ़ ने भी किसानों की तैयार खड़ी फसलें तबाह कर दी हैं।