आगरा: फर्जी आईपीएस बनकर युवती से अश्लील वीडियो मंगवाया, रिश्ता तोड़ने पर ब्लैकमेल कर मांगी पांच लाख की फिरौती

आगरा: फर्जी आईपीएस बनकर युवती से अश्लील वीडियो मंगवाया, रिश्ता तोड़ने पर ब्लैकमेल कर मांगी पांच लाख की फिरौती

agralivenews

आगरा: शादी का रिश्ता तय करने के लिए एक मैट्रिमोनियल साइट का सहारा लेना कमला नगर निवासी एक परिवार को भारी पड़ गया। फर्जी आईपीएस अफसर बनकर एक ठग युवक ने युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और उसका अश्लील वीडियो मंगवाकर बाद में ब्लैकमेल करने लगा। जब परिवार ने शक के चलते रिश्ता तोड़ा और बेटी की मंगनी किसी और से कर दी, तो आरोपी ने युवती का वीडियो उसके होने वाले ससुरालियों को भेजकर बदनाम कर दिया। अब वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है। युवती की मां ने थाना कमला नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आगरा: सब्जी खरीदने गई मां-बेटी का विवाद बढ़ा, डेयरी पर हमला और तोड़फोड़, पुलिस ने किया केस दर्ज – Agra Live News

ऐसे रचा गया था जाल

युवती की मां के अनुसार, उनकी 21 वर्षीय बेटी ने स्नातक किया है। उन्होंने मैट्रिमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाई थी, जहां फलक मिश्रा नामक युवक से संपर्क हुआ। उसकी प्रोफाइल में लिखा था कि वह आईपीएस अधिकारी है और इंटेलिजेंस ब्यूरो में तैनात है। पता आगरा कैंट का दर्ज था।
आगरा मेट्रो अपडेट: भूमिगत स्टेशनों का निर्माण अंतिम चरण में, सितंबर से आरबीएस स्टेशन तक दौड़ेगी मेट्रो – Agra Live News

युवती की मां ने जब रिश्ता तय करने की बात की, तो फलक ने हर बार मिलने से इनकार कर दिया और कहा कि “सरकारी नियमों” के तहत पहले लड़की और उसके परिवार का सत्यापन होगा, फिर मंगनी होगी। इस दौरान वह युवती से फोन और व्हाट्सएप चैटिंग के जरिए लगातार संपर्क में रहा।

अश्लील वीडियो भेजने के लिए किया मजबूर

आरोप है कि बातचीत के दौरान फलक ने युवती को बहला-फुसलाकर उससे एक अश्लील वीडियो मंगवा लिया। दो महीने तक उसने न तो मिलने की बात की और न ही परिवार से जुड़ा कोई परिचय कराया। जब परिजन को शक हुआ, तो उन्होंने रिश्ता तोड़कर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद उन्होंने बेटी की मंगनी दूसरी जगह कर दी

बदनाम करने और फिरौती मांगने की धमकी

जैसे ही मंगनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली गईं, आरोपी को जानकारी मिल गई। 11 जुलाई को आरोपी ने युवती की इंस्टाग्राम आईडी पर वही अश्लील वीडियो भेजा। इतना ही नहीं, उसने वीडियो को युवती के मंगेतर, सास और ससुर को भी भेज दिया। अब वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग कर रहा है।

इंडोनेशिया में ड्यूटी के दौरान मर्चेंट नेवी ऑफिसर मनीष यादव की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम – Agra Live News

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

थाना कमला नगर में युवती की मां की तहरीर पर फलक मिश्रा के खिलाफ आईटी एक्ट, ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

साइबर सेल कर रही जांच

एसीपी छत्ता पियूष कांत राय ने बताया कि मामले की साइबर सेल से जांच कराई गई है। आरोपी फर्जी पहचान के जरिए आईपीएस बनकर लोगों को ठग रहा था। उसका मोबाइल नंबर ट्रेस कर लिया गया है और जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी।

शहर में दूसरा ऐसा मामला

यह आगरा में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए ठगी का दूसरा मामला है। इससे पहले दीवानी के एक अधिवक्ता को भी इसी तरह ठगा गया था, मगर आरोपी अभी तक पकड़ में नहीं आया। उस केस में साइट संचालक को भी नामजद किया गया था।

Related Posts

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल; बरौली अहीर में आधी रात को बड़ा हादसा AgraLiveNews  आगरा के बरौली अहीर क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 12:30…

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर; पहाड़ों पर बारिश जारी, फिर बढ़ सकता है खतरा AgraLiveNews  आगरा में बीते कुछ दिनों से उफान पर रही यमुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

  • By admin
  • July 10, 2026
  • 0
  • 4 views
पहले काटे हाथ, फिर गला… मौसेरी बहन के आशिक को दी दर्दनाक मौत, ताकि कोई और न देख सके उसका चेहरा!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 1 views
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 13 यात्री घायल

आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 0 views
आगरा में यमुना का उफान थमा, एक फुट घटा जलस्तर, पहाड़ों पर बारिश जारी

म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 0 views
म्यूजिक डायरेक्टर बनने का झांसा देकर GRP के सिपाही से साइबर ठगों ने हड़पे 5.32 लाख

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

  • By admin
  • August 13, 2025
  • 0
  • 0 views
युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पीठ पर बैग ने बचाई जान; पुलिसकर्मी ने मोटर बोट से किया रेस्क्यू

यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में

  • By admin
  • August 12, 2025
  • 0
  • 0 views
यूपी में बाढ़ की स्थिति: फिरोजाबाद के टूंडला में यमुना का उफान, किसानों की फसलें खतरे में